{"_id":"64c9408a9afd089a55020d98","slug":"abhay-chautala-said-action-should-be-taken-against-those-who-call-mewat-as-mini-pakistan-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: अभय चौटाला बोले- मेवात को मिनी पाकिस्तान बताने वालों पर हो कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: अभय चौटाला बोले- मेवात को मिनी पाकिस्तान बताने वालों पर हो कार्रवाई
Tue, 01 Aug 2023 10:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 01 Aug 2023 10:57 PM IST
सार
अभय चौटाला ने कहा कि मोनू मानेसर पर समय रहते कार्रवाई नहीं होने का नतीजा नूंह की घटना है। इनेलो विधायक ने राई विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत की है।
विज्ञापन
अभय चौटाला।
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत में इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि सरकार को उन लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए जो मेवात को मिनी पाकिस्तान बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी मोनू मानेसर के खिलाफ समय पर कार्रवाई होती तो नूंह में उपद्रव नहीं होता। नूंह की हिंसा मोनू के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने के चलते हुई है। वह मंगलवार शाम को राई विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि समय रहते सरकार मोनू मानेसर के खिलाफ कार्रवाई करती तो प्रदेश के ऐसे हालात नहीं होते। अभय ने कहा कि मोनू मानेसर ने वीडियो जारी कर पूरी कौम को गाली दी। उसके बावजूद सरकार की तरफ से समय पर कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
पूरी कौम को गाली देना गलत है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग जिलों में धारा-144 लगाने से काम नहीं चलेगा। आरोपी मोनू ने वीडियो जारी करके यात्रा में शामिल होने की बात कही थी, फिर भी सरकार नहीं जागी। इससे जाहिर है कि मोनू को सरकार का संरक्षण प्राप्त है।
विज्ञापन