फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   AAP workers staged a protest alleging corruption.

Sonipat News: भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर आप कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

Tue, 03 Feb 2026 08:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 03 Feb 2026 08:54 PM IST
विज्ञापन
AAP workers staged a protest alleging corruption.
फोटो : सोनीपत डीटीपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते आप पदा​धिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत: प्रवक्ता
सोनीपत। सेक्टर-15 स्थित डीटीपी कार्यालय के बाहर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से धरना दिया गया। उन्होंने सरकार से विभाग की ओर से जारी की जा चुकी एनओसी की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।
विज्ञापन

नगर निगम प्रत्याशी चयन समिति के संयोजक विमल किशोर व लोकसभा सचिव एडवोकेट राजेश सरोहा ने बताया कि सभी तहसीलों में (नगर निगम को छोड़कर) रजिस्ट्री करने से पहले जिला टाउन प्लानिंग से एनओसी लेनी होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक भी एनओसी बिना रिश्वत नहीं मिल पाती।
विज्ञापन

कहा कि जहां पर 7 ए लागू होता है या अवैध कॉलोनी की भी रिश्वत लेकर एनओसी जारी कर दी जाती है। आरोप है कि प्रत्येक दिन कार्यालय में एक करोड़ से ज्यादा रिश्वत उगाही की जाती है। धरने का नेतृत्व ओबीसी जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ रोहिल्ला ने किया और अध्यक्षता आप के जिला सचिव विकास दहिया ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सतीश कुमार, दीपक चुघ, योगेशपाल, यादवेंद्र, शेर मोहम्मद, सरोज, बाला राठी, गगन शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed