फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Aap leader sucide in sonipat

आम आदमी पार्टी दिल्ली के वार्ड अध्यक्ष ने बहालगढ़ के पास हाईवे पर कार खड़ी कर निगला जहर, मौत

Thu, 17 Sep 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Aap leader sucide in sonipat
फोटो : 15 : बहालगढ़ के पास आप नेता के आत्महत्या करने के मामले में जांच करती पुलिस। - फोटो : Sonipat
राई। दिल्ली के नारायणा स्थित वार्ड-2 से आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष निशांत तंवर ने दिल्ली-पानीपत हाईवे पर बहालगढ़ के पास कार खड़ी कर जहर निगल लिया। जिससे उनकी मौत हो गई। उनके भाई ने दिल्ली कैंट से पार्षद व अपने पड़ोसी संदीप तंवर पर उसके भाई को आत्महत्या को विवश करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। संदीप तंवर ने चार दिन पहले मृतक, उसके भाई व माता-पिता पर पहले ही मुकदमा दर्ज करा रखा है।
विज्ञापन

दिल्ली-पानीपत लेन पर बहालगढ़ साई सेंटर के सामने कार में एक युवक ने जहर निगल लिया। वह कार के पास अर्धनग्न हालत में बेसुध हालत में पड़ा था। उसकी पैंट कार में ही थी। उसे देखकर लोगों ने पुलिस को अवगत कराया और उसे सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच की तो शव की पहचान दिल्ली के नारायणा निवासी निशांत तंवर के रूप में हुई। मामले की सूचना देने के बाद पहुंचे निशांत के भाई निशिल तंवर ने बताया कि उसका भाई निशांत आम आदमी पार्टी में वार्ड-2 का अध्यक्ष था। उनके खिलाफ उनके पड़ोसी एवं दिल्ली कैंट से निगम पार्षद संदीप तंवर ने 12 सितंबर को मुकदमा दर्ज कराया था। संदीप तंवर ने उसके साथ ही उसके भाई निशांत व उनके माता-पिता पर भी मुकदमा दर्ज कराया है। पार्षद ने उन्हें सोशल मीडिया से इसकी जानकारी सांझा कर दी थी। निशिल ने बताया कि मंगलवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे उसे उसके भाई निशांत ने फोन किया था। उसने बताया था कि संदीप तंवर उसे परेशान करता रहता है। वह उन्हें गालियां देता है। उसके खिलाफ नारायणा थाने में झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया है। निशांत ने बताया कि संदीप ने उसे व माता-पिता का नाम भी झूठा लिखवा दिया है। उसके दबाव में उसने जहर निगल लिया है। जिस पर वह उसे तलाश करते हुए बहालगढ़ पहुंचा था। जहां उसे पता लगा था कि उसके भाई को सामान्य अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। निशिल ने कहा कि उसके भाई ने संदीप तंवर से परेशान होकर जहर निगला है। पुलिस ने निशिल के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर मुकदमे की जानकारी पोस्ट की
निशिल ने आरोप लगाया है कि संदीप ने उनके खिलाफ 12 सितंबर को नारायणा थाना में झूठा मुकदमा दर्ज कराया था। जिसकी जानकारी उसे फेसबुक के माध्यम से मिली है। इसे लेकर संदीप तंवर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप ने मारपीट का आरोप लगा दर्ज करा रखा है मुकदमा
पश्चिमी दिल्ली के नारायणा इलाके में झगड़े के बाद दिल्ली कैंट से कांग्रेस के पार्षद संदीप तंवर ने मुकदमा दर्ज करा रखा है। पार्षद संदीप तंवर ने दिल्ली पुलिस को बताया था कि नारायणा निवासी निशांत तंवर ने 12 सितंबर को सुबह उन पर हमला किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि निशांत बरार स्क्वायर में स्थित झुग्गी में सुनील नामक शख्स को दीवार खड़ी नहीं करने दे रहा था। उसने सुनील की ओर से पुलिस आयुक्त और एससी एसटी कमीशन को पत्र लिखकर न्याय की मांग की थी। वहीं निशांत के परिजनों ने पुलिस को बताया था कि संदीप बरार स्क्वायर की सरकारी जमीन पर अपने हिसाब से झुग्गियों का निर्माण कराना चाहता है।

युवक की जहर निगलने से मौत हुई है। युवक के परिजनों ने संदीप तंवर पर उसके भाई को परेशान करने व आत्महत्या को विवश करने का आरोप लगाया है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या करने वाले युवक व उसके परिजनों पर दिल्ली में संदीप ने मुकदमा दर्ज करा रखा है।
-मुकेश कुमार, चौकी प्रभारी बहालगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed