{"_id":"68b9f75a03203218fa0715a7","slug":"a-youth-was-arrested-for-stealing-wires-from-a-closed-factory-sonipat-news-c-197-1-snp1001-141744-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बंद फैक्टरी से तार चोरी करते युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बंद फैक्टरी से तार चोरी करते युवक गिरफ्तार
Fri, 05 Sep 2025 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 05 Sep 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा। बंद फैक्टरी से तार चोरी करने के मामले में खरखौदा थाना पुलिस ने आरोपी गांव कतलूपुर निवासी सन्नी को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश किया गया जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
सैदपुर गांव निवासी कृष्ण ने बताया कि वह फिरोजपुर बांगर में स्थित फैक्टरी में चौकीदार हैं। यह फैक्टरी काफी दिन से बंद पड़ी है। वहां पर बिजली की सप्लाई नहीं है। कई बार यहां से सामान चोरी हो चुका है। वह फैक्टरी में ही थे कि उन्हें किसी और के भी फैक्टरी में होने का शक हुआ। उन्होंने साथियों को कॉल कर बुला लिया। इसके बाद जब उन्होंने जांच की तो एक युवक बैग सहित फैक्टरी में घुसा हुआ था। उसे पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास से प्लास, दो कटर, ब्लेड, छोटी टॉर्च व चोरी किया गया तार मिला। आरोपी ने अपनी पहचान सन्नी के रूप में दी। जिसे उन्होंने पुलिस के हवाले कर दिया।