फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A young man was found bleeding after leaving his home to buy peanuts; neighbors saw him being thrown from a car.

Sonipat News: मूंगफली लेने घर से निकाला युवक लहूलुहान मिला, कार से फेंकते दिखा पड़ोसी

Tue, 06 Jan 2026 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 06 Jan 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
A young man was found bleeding after leaving his home to buy peanuts; neighbors saw him being thrown from a car.
सोनीपत। राई थाना क्षेत्र के गांव जाखौली में हत्या की कोशिश का मामला सामने आया है। देर रात खाना खाकर घर से निकला युवक साढ़े 6 घंटे बाद बेहोश और लहूलुहान हालत में मिला। फिलहाल उसे गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस गांव के ही युवक और उसके साथी पर प्राथमिकी दर्ज करके जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में तेजपाल ने बताया कि उनका 22 वर्षीय बेटा हिमांशु शनिवार रात करीब 10 बजे घर से निकला था। वह खाना खा रहा था तो किसी की फोन कॉल आई। वह 20 रुपये लेकर मूंगफली लाने की बात कहकर बाहर चला गया। परिवार वाले सोचते रहे कि वह नीचे बैठक में आकर सो गया होगा।
विज्ञापन

रविवार अलसुबह करीब साढ़े 4 बजे पड़ोसियों ने बताया कि हिमांशु गांव के चौक पर बेहोश और लहूलुहान पड़ा है। वहां पहुंचे तो उसके सिर समेत शरीर पर कई गहरे घाव थे। कपड़े भीगे हुए थे। हालांकि, उसके जूते और मोबाइल फोन नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमांशु को सोनीपत के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया लेकिन परिजन उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लेकर गए। होश में आने पर उसने अपने भाई को आपबीती सुनाई। इसका वीडियो भी पुलिस को सौंपा गया है।
इसके बाद परिवार और पुलिस गली में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। एक फुटेज में रात करीब 2 बजे यूपी 16 नंबर की एक क्विड गाड़ी दिखाई दी। इससे एक युवक उतरा। उसने सिर पर परना बांधा और डिक्की खोलकर हिमांशु को सड़क पर फेंककर चला गया।

हिमांशु के परिजनों ने उसे फेंककर जाने के आरोपी की पहचान पड़ोसी सतीश उर्फ कलवा के रूप में की है। आरोप है कि सतीश और उसके दोस्तों ने हिमांशु को पहले नहर में डुबाकर मारने की कोशिश की। फिर डंडों से अधमरा करके चौक पर फेंक भागे।
राई थाने की पुलिस एफआईआर दर्ज करके आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार हिमांशु के शरीर पर 8 चोट के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed