फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A young man returning from Murthal after eating paratha died in an accident

Sonipat News: मुरथल से पराठा खाकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत

Fri, 04 Aug 2023 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 04 Aug 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
A young man returning from Murthal after eating paratha died in an accident
फोटो :18: किशन का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 पर कुंडली स्थित जाटी मोड़ के नजदीक सड़क पर खड़े टेंपों में बाइक टकराने से युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। दोनों दिल्ली से मुरथल ढाबा पर पराठा खाने आए थे। दोनों देर घर लौट रहे थे। पुलिस ने मृतक के मौसेरे भाई के बयान पर टेंपो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई था।
विज्ञापन


दिल्ली के सुलेमान नगर के किराड़ी प्रेम नगर-3 निवासी दिनेश पासवान ने बताया कि उनका मौसेरा भाई किशन (18) मूलरूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के गांव ताजपुर का रहने वाला था। वह अब प्रेमनगर-3 में रहता था। वह आरओ की कंपनी में काम करता था। दिल्ली के नांगलोई निवासी सुमित के साथ उसकी दोस्ती थी। उनके साथ उनके अन्य साथी भी थे। वह अलग-अलग बाइक पर बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे मुरथल में पराठा खाने आए थे। किशन और सुमित एक बाइक पर थे। दोनों पराठा खाने के बाद रात करीब एक बजे घर लौट रहे थे। जब वह नेशनल हाईवे-44 जाटी मोड़ के पास पहुंचे तो वहां बिना इंडिकेटर जलाए खड़े ऑटो में उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में किशन और उसका दोस्त सुमित घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर चिकित्सक ने किशन को मृत घोषित कर दिया। सुमित की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे दिल्ली के हायर सेंटर रेफर किया गया है। कुंडली थाना पुलिस ने टेंपो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


तीन बहनों का इकलौता भाई था किशन

हादसे में जाने गंवाने वाला किशन तीन बहनों का इकलौता भाई था। वह आरओ कंपनी में नौकरी कर परिवार की आर्थिक मदद कर रहा था।

पराठों की चाहत में जान गंवा रहे लोग

मुरथल के ढाबों पर पराठा खाने की चाहत दिल्ली के युवाओं की जिंदगी लील रही है। नेशनल हाईवे पर बने यह ढाबे प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर के लोगों में मशहूर हैं। यहीं वजह है कि यहां प्रतिदिन 50 हजार से अधिक लोग खाना खाने के लिए पहुंचते हैं। इनमें दिल्ली के युवाओं की संख्या सबसे अधिक होती है। दिल्ली से महज 30 किलोमीटर दूर स्थित मुरथल के ढाबे दिल्ली वालों के बीच खूब मशहूर हैं। खाना खाने की चाहत में आने वाले युवा हादसों का शिकार होकर अपनी जिंदगी तक गवां देते हैं। एक सप्ताह में दो युवकों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-31 जुलाई को नई दिल्ली से मुरथल खाना खाकर लौट रहे एक्सिस बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक की कुमासपुर के पास हादसे में जान गई।

-21 नवंबर, 2022 को मुरथल खाना खाने आए मध्य प्रदेश के कारोबारी की ढाबे के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई थी।

-15 नवंबर, 2022 को दिल्ली के द्वारका से मुरथल आए युवकों की बाइक पत्थर से टकरा गई थी। इसमें दो की मौत हो गई थी, जबकि तीसरा घायल हो गया था।

-8 जून, 2022 को मुरथल खाना खाने आए निर्माण कंपनी के यूनिट हेड की हादसे में मौत हो गई थी। उनके दो साथी व एक युवती घायल हो गई थी।

फोटो :18: किशन का फाइल फोटो। स्रोत परिजन

फोटो :18: किशन का फाइल फोटो। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed