फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A young man returning from a birthday party died in an accident

Sonipat News: जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत

Sun, 14 Sep 2025 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 14 Sep 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
A young man returning from a birthday party died in an accident
सोनीपत। जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे दिल्ली निवासी युवक की कुंडली में तड़के हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। युवक दोस्तों संग मुरथल में जन्मदिन की पार्टी मनाने आया था। यहां शराब पीने के बाद सभी लौट रहे थे। कुंडली में टोल कर्मियों के साथ झगड़ा होने पर टैक्सी चालक ने युवकों को सड़क पर उतार दिया। इसी दौरान युवक वाहन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


दिल्ली के जहांगीरपुरी स्थित जल बोर्ड प्लांट क्षेत्र निवासी नवीन कुमार ने कुंडली पुलिस को बताया कि उनका भाई हर्ष बुराड़ी डिपो में कर्मचारी था। वह शुक्रवार को अपने दोस्तों के साथ मुरथल में जन्मदिन की पार्टी मनाने आया था। हर्ष के साथी धनसिंह का जन्मदिन था।
विज्ञापन

वह धनसिंह, सुमित, आकाश और अमित के साथ मुरथल पहुंचे थे। यहां ढाबे पर पार्टी के दौरान सभी ने शराब पी ली। उसके बाद वह शनिवार को तड़के टैक्सी से दिल्ली लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह कुंडली बॉर्डर पर पहुंचे तो उनकी टोल कर्मियों से कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि टैक्सी चालक ने सभी को बीच रास्ते पर छोड़ दिया और गाड़ी लेकर चला गया।
वहां टोलकर्मियों से झगड़ा होने के बाद सभी दोस्त इधर-उधर भागने लगे। नवीन ने पुलिस को बताया कि उनका भाई हर्ष मुरथल की दिशा में भागने लगा। इसी दौरान किसी वाहन ने भाई को टक्कर मार दी। हादसे में हर्ष की मौके पर ही मौत हो गई।


सूचना मिलने पर कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल में लाया गया। पुलिस ने नवीन के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed