फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A protest was held against granting bail to former BJP MLA Kuldeep Sengar.

Sonipat News: भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर को जमानत देने के विरोध में किया प्रदर्शन

Mon, 29 Dec 2025 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 29 Dec 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
A protest was held against granting bail to former BJP MLA Kuldeep Sengar.
फोटो 11: सोनीपत के गोहाना में जुलूस निकाली समतामूलक महिला संगठन एवं जन संघर्ष मंच हरियाणा की सद
गोहाना। समतामूलक महिला संगठन एवं जन संघर्ष मंच हरियाणा के सदस्यों ने रविवार को शहर में भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर को जमानत दिए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। संगठन की संयोजक डॉ. सुनीता त्यागी ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द कर सेंगर को कठोर सजा दिलाने की मांग की। सुनीता त्यागी ने बताया कि पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर ने 2017 में नौकरी का झांसा देकर पीड़िता के साथ बलात्कार किया। न्याय की मांग उठाने पर पीड़िता के पिता को झूठे मामले में पुलिस हिरासत में लेकर प्रताड़ित किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में पूर्व विधायक को 2019 में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी, जिसे 23 दिसंबर को निलंबित कर उसे जमानत दे दी गई। संगठनों ने इस फैसले को महिलाओं के लिए निराशाजनक बताते हुए कहा कि इससे अपराधियों का मनोबल बढ़ेगा और न्याय व्यवस्था पर भरोसा कमजोर होगा। इस दौरान माया देवी, जया, पूनम, कमलेश, सोनिया, अनिता, सुमन, कुसुम, नीता, डॉ. सीडी शर्मा, रघुबीर विरोधिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed