फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A pickup driver was kidnapped and looted with papaya, robbed of cash

पिकअप चालक को अगवा कर पपीते से लदी गाड़ी, नकदी लूटी

Thu, 22 Oct 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
A pickup driver was kidnapped and looted with papaya, robbed of cash
सोनीपत। शहर के गोहाना रोड फ्लाईओवर पर गीता भवन चौक से आगे चार युवक मंगलवार रात पिकअप चालक को अगवा कर पपीते से लदी गाड़ी, नकदी और मोबाइल लूट कर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से गांव कटवाल फिलहाल गोहाना के गढ़ी सराय निवासी दीपक ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात को गोहाना सब्जी मंडी से सोनीपत मंडी में पपीते लेकर आए थे। मंडी स्थित दुकान पर 84 कैरेट पपीते उतारकर वह 66 कैरेट पपीते लेकर झज्जर स्थित सब्जी मंडी जा रहा था। देर रात जब वह गीता भवन चौक से आगे गोहाना रोड फ्लाईओवर पर पहुंचा तो दो युवकों ने इशारा कर गाड़ी को रुकवा लिया। गाड़ी रुकते ही दो युवक और आ गए। उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और अगवा कर गढ़ी हकीकत गांव के पास ले गए। वहां आरोपियों ने उसे उतार दिया और उससे 1500 रुपये, मोबाइल व पपीते से लदी गाड़ी लेकर गोहाना की ओर फरार हो गए। दीपक ने बताया कि उसने राहगीर के मोबाइल से पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। बाद में सिटी थाना पुलिस ने चालक के बयान पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पिकअप चालक की शिकायत पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बदमाशों की तलाश जारी है। गीता भवन चौक सहित आसपास के सीसीटीवी की फुटेज निकलवाई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संदीप सिंह, थाना प्रभारी, सिटी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed