फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A girl left her broken down car on the highway and thieves took it away

Sonipat News: हाईवे पर खराब हुई कार को छोड़ गई युवती, चोर ले गए

Mon, 06 Jan 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 06 Jan 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
A girl left her broken down car on the highway and thieves took it away
सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 पर नाथूपुर के पास खराब हुई कार को लॉक करने के बाद युवती अपने फ्लैट पर चली गई। इसी दौरान चोर उनकी कार ले गए। युवती बाद में कार खड़ी करने के स्थान पर पहुंची तो चोरी का पता लगा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मूलरूप से दिल्ली के चित्रा विहार हाल टीडीआई किंग्सबरी निवासी भक्ति गुप्ता ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह प्राइवेट जॉब करती हैं। उनके पिता ने आने-जाने के लिए होंडा सिटी कार दे रखी है। वह शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे ड्यूटी से फ्लैट पर लौट रही थीं। नाथूपुर मोड़ के पास उनकी कार खराब हो गई। वह कार को लॉक कर फ्लैट पर चली गई। जब रविवार सुबह वापस आकर देखा तो कार वहां नहीं मिली। आसपास के लोगों से भी पूछा, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। कुंडली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




पार्किंग से बाइक चोरी

ईदगाह कॉलोनी निवासी मनोज कुमार ने बताया कि वह सेक्टर-12 स्थित कार्यालय में डिलिवरी का काम करते हैं। उसने अपनी बाइक को पार्किंग में खड़ा कर दिया था। चोरी उनकी बाइक चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed