{"_id":"678d5a53fdda9bd29805133a","slug":"a-girl-died-after-being-hit-by-a-train-sonipat-news-c-197-1-snp1002-131074-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत
Mon, 20 Jan 2025 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 20 Jan 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर अप ट्रैक पर तेज रफ्तार से आ रही हमसफर एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवती की मौत हो गई। हादसा शनिवार को रेलवे लाइन पार करते समय हुआ था। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। शव की पहचान होने पर रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
जांच अधिकारी एएसआई अजय कुमार ने बताया कि शनिवार को सोनीपत रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर युवती रेलवे लाइन पार करने का प्रयास कर रही थी, तभी दिल्ली की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही गाड़ी संख्या 12751 हमसफर एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। युवती की मौत हो गई थी। शव को नागरिक अस्पताल भिजवा दिया था। युवती की पहचान गांव भठगांव निवासी सोनिया (22) के रूप में हुई है।