{"_id":"6a3aafb48ba8ce1b790a1393","slug":"a-friend-became-a-murderer-in-a-money-transaction-sonipat-news-c-197-1-snp1001-155913-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पैसों के लेनदेन में दोस्त बन गया हत्यारारोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पैसों के लेनदेन में दोस्त बन गया हत्यारारोपी
Tue, 23 Jun 2026 09:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 23 Jun 2026 09:39 PM IST
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत के गांव बरोदा में किसान की हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ। स्
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। गांव बरोदा में किसान सिलकराम की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहित उर्फ मीता को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सिलकराम और आरोपी करीब पांच वर्षों से एक साथ ट्यूबवेल लगाने का काम करते थे। दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी। हालांकि, पुराने लेनदेन और हिसाब-किताब को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अपने ही साथी की ईंटों से हमला कर हत्या कर दी।
पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच आर्थिक लेन-देन भी था। बताया जा रहा है कि हाल ही में सिलकराम ने अपने बकाया रुपये और पुराने हिसाब का निपटारा करने का दबाव बना रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तनाव बढ़ गया था।
परिजनों के अनुसार सिलकराम ने पहले भी एक झगड़े के मामले में मोहित की जमानत कराई थी। इसके बाद दोनों के संबंधों में खटास आ गई थी। बरोदा थाना पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
खेत में हुआ था विवाद
रोहित ने पुलिस को बताया कि रविवार को वह अपने ताऊ के बेटे सिलकराम के साथ खेत में ट्यूबवेल लगाने गया था। काम के लिए गांव के ही मोहित उर्फ मीता को भी बुलाया गया था। काम के दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इसी दौरान मोहित ने सिलकराम को जान से मारने की धमकी दी। रोहित के अनुसार वह दोनों को खेत में छोड़कर घर लौट आया था। अगले दिन सुबह सूचना मिली कि कहैल्पा रोड के पास खेत में सिलकराम का शव पड़ा है।
ईंटों से वार कर की गई हत्या
मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि सिलकराम के सिर, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटों के निशान थे। जांच में सामने आया कि उस पर ईंटों से हमला किया गया था। बरोदा थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि हत्या के आरोपी मोहित उर्फ मीता को गिरफ्तार कर लिया गया है।