फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A Fortuner car broke the barrier in the jail premises

Sonipat: जेल परिसर में घुसी फॉर्च्यूनर गाड़ी, बैरियर तोड़कर भागा चालक; मचा हड़कंप

Tue, 28 Apr 2026 09:17 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 28 Apr 2026 09:17 PM IST
सार

जब गाड़ी बाहर निकलने लगी तो वार्डर ने दोबारा रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने बैरियर तोड़ दिया और तेज गति से भाग गया। गनीमत रही कि कोई कर्मचारी गाड़ी की चपेट में नहीं आया।

विज्ञापन
A Fortuner car broke the barrier in the jail premises
जेल परिसर में घुसी फॉर्च्यूनर गाड़ी ने तोड़ा बैरियर - फोटो : संवाद

विस्तार

जिला कारागार परिसर में एक फॉर्च्यूनर गाड़ी सोमवार तडक़े अचानक घुस आई, वार्डर के रोकने के बावजूद चालक बैरियर तोड़कर भाग गया। सीसीटीवी फुटेज में दिख रही घटना को लेकर आशंका जताई जा रही है कि चालक ने जेल की रेकी की या फिर भीतर कोई प्रतिबंधित सामान फेंकने की कोशिश की। मामले में जेल उपाधीक्षक की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जेल उप-अधीक्षक संदीप कुमार ने सिटी थाने की कोर्ट कॉम्प्लेक्स चौकी पुलिस को भेजे पत्र में आरोप लगाया है कि फॉर्च्यूनर गाड़ी सोमवार करीब तड़के करीब 3:30 बजे मुख्य गेट से अंदर दाखिल हो गई। गाड़ी पर वीआईपी नंबर प्लेट थी। ड्यूटी पर तैनात वार्डर राममेहर ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और तेज रफ्तार में आगे बढ़ गया। गाड़ी ने जेल के बाहरी परिसर में चक्कर लगाया और वापस मेन गेट की तरफ लौट आई।
विज्ञापन


जब गाड़ी बाहर निकलने लगी तो वार्डर ने दोबारा रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने बैरियर तोड़ दिया और तेज गति से भाग गया। गनीमत रही कि कोई कर्मचारी गाड़ी की चपेट में नहीं आया। करीब दस मिनट तक गाड़ी बाहरी परिसर में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल प्रशासन का कहना है कि बाहरी परिसर अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र है, जहां आम व्यक्ति या निजी वाहन का प्रवेश प्रतिबंधित है। ऐसे में इस घटना को सुरक्षा उल्लंघन माना जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि गाड़ी सवारों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था की रेकी की या फिर जेल की दीवार के ऊपर से कोई प्रतिबंधित वस्तु अंदर फेंकने का प्रयास किया। घटना के बाद सभी सीसीटीवी की फुटेज पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। 



पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह का कहना है कि जेल उप अधीक्षक की तरफ से शिकायत मिली थी। सफेद रंग की फॉर्च्यूनर गाड़ी ने बाहरी परिसर में प्रवेश किया। आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed