फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A fire broke out in a factory, and 10 fire engines extinguished it.

Sonipat News: फैक्टरी में लगी आग, दमकल की 10 गाड़ियों ने बुझाया

Mon, 23 Feb 2026 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
A fire broke out in a factory, and 10 fire engines extinguished it.
फैक्टर से उठती आग की लपटें। संवाद
गन्नौर। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 में स्थित प्लॉट नंबर 546 स्थित प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्टरी श्री बालाजी इंटरप्राइजेज में रविवार रात आग लग गई। फैक्टरी में काम कर रहे कर्मचारियों को तुरंत निकालने के साथ सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं मगर तब तक आग फैलती चली थी। आग पर काबू पाने के लिए गन्नौर के अलावा सोनीपत, राई और अन्य जगहों से दमकल की गाड़ियां मंगवाई गईं। देर रात तक दस गाडि़यों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया था।
विज्ञापन

आग की भयानकता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि प्लॉट नंबर 547 की फैक्टरी भी इसकी चपेट में आ गई। हालांकि, दमकल कर्मियों की तत्परता से वहां फैलती आग को समय रहते रोक लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। आग कैसे लगी फिलहाल कोई भी इसकी जानकारी नहीं दे पा रहा है।

फैक्टर से उठती आग की लपटें। संवाद

फैक्टर से उठती आग की लपटें। संवाद

फैक्टर से उठती आग की लपटें। संवाद

फैक्टर से उठती आग की लपटें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed