फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A female employee of the university found a bottle of beer for 85 thousand

यूनिवर्सिटी की महिला कर्मी को बीयर की एक बोतल 85 हजार में पड़ी

Tue, 08 Jun 2021 10:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
A female employee of the university found a bottle of beer for 85 thousand
प्राइवेट यूनिवर्सिटी की कर्मी को बीयर की एक बोतल खरीदकर उसका ऑनलाइन भुगतान करना महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने उसे झांसे में लेकर 85 हजार रुपये की ठगी कर ली। युवती ने ठगी के एक माह बाद मुकदमा दर्ज कराया है। युवती ने गुजरात से पुलिस को मेल भेजकर शिकायत की है।
विज्ञापन

पुलिस चौकी को दी शिकायत में साक्षी चिंडालिया ने बताया कि वह प्राइवेट यूनिवर्सिटी में नौकरी करती हैं। उसने 8 मई की रात को 9 बजकर 20 मिनट पर वेंडर से एक बीयर बोतल मंगवाई थी। इसके लिए उन्होंने वेंडर को व्हाट्सएप पर बीयर भिजवाने के लिए मैसेज डाला था। उसका भुगतान गूगल-पे से कर दिया था। लॉकडाउन के चलते अवकाश शुरू हो गए थे। बीयर आने के कुछ देर बाद उनके पास एक नए नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि आपने बीयर का भुगतान करते हुए ज्यादा रुपये भेज दिए हैं। आपको रुपये वापस भेजने हैं। इसके लिए एक ओटीपी आएगा, उसको बता देना। साक्षी ने अपने मोबाइल पर आए ओटीपी को कॉल करने वाले व्यक्ति को बता दिया। उसके साथ ही साक्षी के मोबाइल पर एक क्यूआर कोड भेजा गया। उसको गलती से चार बार स्कैन कर लिया गया। साक्षी ने बताया कि तभी उसके मोबाइल पर मैसेज आया, जिससे 85,518 रुपये निकलने की जानकारी मिली। उसके बाद उन्होंने उस नंबर पर कई बार संपर्क का प्रयास किया, लेकिन दूसरी ओर से कॉल रिसीव नहीं की गई। उसने मामले को लेकर बैंक में भी शिकायत दी, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। हालांकि बाद में 4739 रुपये वापस उसके खाते में आ गए थे। बाकी राशि उसके खाते में टैम्परेरी दिखाई दे रही है, लेकिन वह खाते में आई नहीं है। वह उन पैसों का प्रयोग नहीं कर सकती है। लॉकडाउन के चलते तब वह अपने घर पर गुजरात चली गई थी। अब वहीं से पुलिस को मेल भेजकर मुकदमा दर्ज कराया है। साक्षी ने बताया कि वह पहले काफी तनाव में थी। अब उसने ठगी करने वाले को सजा दिलाने के लिए पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed