फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A 33 KV substation will be established in the large industrial area.

Sonipat News: बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित होगा 33 केवी का सब स्टेशन

Tue, 20 Jan 2026 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 20 Jan 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
A 33 KV substation will be established in the large industrial area.
फोटो 24: बड़ी औद्योगिक क्षेत्र। संवाद
सोनीपत। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से एक एकड़ में 33 केवी बिजली सब स्टेशन स्थापित किया जाएगा। इसके स्थापित होने से उद्योगों को हो रहा बिजली संकट खत्म होगा। इसकी स्थापना पर 15.32 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में 220 केवी का बिजलीघर स्थापित है। यहां से 800 से ज्यादा फैक्टरियों में बिजली आपूर्ति की जाती है। 20 एमवीए के टी-1 व टी-2 ट्रांसफार्मर से जुड़े 14 फीडरों के जरिए फैक्टरियों में बिजली आपूर्ति की जाती है। गर्मी में ओवरलोडिंग से बिजली संकट की आशंका रहती है।
विज्ञापन

इससे फैक्टरियों में बिजली संकट छा जाता है। इससे उत्पादन ठप होने के बाद उद्योगपतियों को नुकसान होता है। इस समस्या को लेकर क्षेत्र के उद्योगपतियों ने बिजली व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है। 220 केवी बिजलीघर पर बढ़ते दबाव को कम करने के लिए सब स्टेशन स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए स्टेशन पर 12.5 एमवीए का ट्रांसफार्मर रखा जाएगा। बिजली सब स्टेशन की स्थापना के लिए बिजली निगम ने टेंडर प्रकिया शुरू कर दी है।
एचएसआईआईडीसी ने हस्तांतरण की जमीन
हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) की ओर से बिजली स्टेशन के लिए एक एकड़ जमीन बिजली निगम को हस्तांतरित कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि बिजली निगम की ओर से टेंडर का आवंटन करने के बाद सब स्टेशन लगाने का काम शुरू कराया जा सकेगा। अगले एक साल में सब स्टेशन लगने के बाद फैक्टरियों में निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली सब स्टेशन स्थापित करने के बाद टेंडर लगाया जा चुका है। -प्रवीन गर्ग, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed