{"_id":"696d2c43234f354b9a00b946","slug":"a-10-bed-ward-is-being-built-alongside-the-maternity-department-at-the-district-hospital-sonipat-news-c-197-1-snp1003-148364-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जिला अस्पताल में प्रसूति विभाग के साथ बन रहा 10 बिस्तर का वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जिला अस्पताल में प्रसूति विभाग के साथ बन रहा 10 बिस्तर का वार्ड
Mon, 19 Jan 2026 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 19 Jan 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
फोटो 03: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में प्रसूति वार्ड के विस्तार के लिए किया जा रहा भवन का निर्मा
सोनीपत। जिला नागरिक अस्पताल के प्रसूति विभाग के साथ 10 बिस्तर का वार्ड बनाया जा रहा है। नए वार्ड में डिलिवरी के बाद जच्चा-बच्चा को भर्ती किया जा सकेगा। वर्तमान में प्रसूति विभाग में 15 बिस्तर की व्यवस्था है। यहां डिलिवरी की संख्या ज्यादा होने पर एक साथ प्रसूताओं को रखना मुश्किल होता है। कई बार एक बिस्तर पर दो से तीन जच्चा-बच्चा रखे जाते हैं।
जिला नागरिक अस्पताल में गर्भवती और नवजात शिशुओं की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए 10 बेड का वार्ड तैयार किया जा रहा है। यह वार्ड लेबर रूम के बाहर बनाया जा रहा है। यहां पर डिलिवरी के बाद जच्चा-बच्चा को शिफ्ट किया जाएगा। इससे लेबर वार्ड पर दबाव कम होगा।
माताओं और शिशुओं को बेहतर देखभाल, साफ-सफाई और सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा। अस्पताल प्रशासन के अनुसार यह वार्ड दो माह में बनकर तैयार हो जाएगा जिससे मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
सीमित संसाधनों के कारण बढ़ रही कठिनाई
सीमित संसाधनों के कारण न तो पर्याप्त आराम मिल पाता है और न ही नवजात शिशुओं की समुचित देखभाल हो पाती है। बेड की कमी को लेकर अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से कई बार मांग की जा चुकी है मगर समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।
-- --
एक ही बेड पर दो-दो महिलाओं को भर्ती किया जा रहा
जिला अस्पताल में रोजाना 15-20 डिलिवरी होती है। सोनीपत के नागरिक अस्पताल में हर महीने 400 से ज्यादा डिलिवरी हो रही है लेकिन लेबर वार्ड में सिर्फ 15 बेड ही मौजूद हैं। हालात इतने खराब हैं कि एक ही बेड पर दो-दो महिलाओं को भर्ती किया जा रहा है। सरकार ने जच्चा-बच्चा को 48 घंटे तक वार्ड में रखने के आदेश जारी हो रखे है। बिस्तरों की संख्या कम होने की वजह से कई बार परिजन अपने जच्चा बच्चा को अपनी मनमर्जी से लेकर चले जाते है।
-
प्रसूति विभाग के साथ 10 बिस्तर का वार्ड बनवाया जा रहा है। डेढ़ माह में निर्माण कार्य पूरा करा दिया जाएगा। इससे वार्ड का विस्तार होने के बाद जच्चा-बच्चा को रखना आसान हो जाएगा। -डॉ. मनजीत राठी, आरएमओ, जिला नागरिक अस्पताल।