फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   92.4 in BA Honors and 90% in BSc cut off

बीए ऑनर्स में 92.4 तो बीएससी में 90 प्रतिशत तक रही कट ऑफ

Tue, 14 Sep 2021 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
92.4 in BA Honors and 90% in BSc cut off
राजकीय कन्या कॉलेज में लगी मेरिट लिस्ट को देखती छात्राएं। संवाद - फोटो : Sonipat
सोनीपत। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने सोमवार को स्नातक पाठ्यक्रम के साथ ही पहले जारी की गई अन्य पाठ्यक्रमों की कट ऑफ दोबारा जारी की है। दो दिन पहले जारी की गई पहली कट ऑफ को रविवार रात तकनीकी खामियों के चलते पोर्टल से हटा दिया गया था। सोमवार को दोबारा जारी की गई कट ऑफ देखने के लिए सीमित संख्या में विद्यार्थी कॉलेज पहुंचे। पहली कट ऑफ में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को अब फीस जमा करवाने के लिए 18 सितंबर तक का समय दिया गया है। 17 सितंबर को जारी होने वाली दूसरी कट ऑफ को लेकर संशय बना हुआ है।
विज्ञापन

जिले के 13 महाविद्यालयों में करीब 18, 500 सीटों पर दाखिले के लिए 20 हजार से अधिक आवेदन पहुंचे हैं। इन सीटों पद दाखिले के लिए सोमवार को संशोधित लिस्ट जारी की। जिसमें टीकाराम गर्ल्स कॉलेज में बीए ऑनर्स (अंग्रेजी) की न्यूनतम कट ऑफ 92.4 प्रतिशत, हिंदू कन्या महाविद्यालय में बीएससी ऑनर्स (गणित) की कट ऑफ 90 प्रतिशत तक रही। जबकि हिंदू महाविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रम की कट ऑफ 83 प्रतिशत तक पहुंची।
विज्ञापन

सर्वर डाउन होने से फीस जमा करवाने में आई परेशानी
सोमवार को जारी की गई संशोधित कट ऑफ में अपना नाम देखने के बाद कुछ विद्यार्थी फीस जमा करवाने पहुंचे, लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण फीस जमा नहीं हो पाई। महाविद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को बताया कि फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 18 सितंबर कर दी है। पोर्टल ओपन होने के बाद वे फीस जमा करवाकर दाखिला सुनिश्चित करवा सकते हैं। महाविद्यालय प्रबंधन विद्यार्थियों को बताया कि फीस ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से भी जमा करवाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालयों में जारी न्यूनतम मेरिट लिस्ट
हिंदू महाविद्यालय
कोर्स कट ऑफ
बीए 83.0
बीकॉम 76.0
बीकॉम ऑनर्स 72.8
बीकॉम वोकेशनल 72.0
बीबीए 71.6
बीएससी नॉन मेडिकल 71.6
बीएससी मेडिकल 66.6
--
टीकाराम गर्ल्स कॉलेज
बीए 71.0
बीए ऑनर्स (अंग्रेजी) 92.4
बीकॉम 65.2
बीकॉम ऑनर्स 67.0
बीसीए 77.2
बीएससी नॉन मेडिकल 73.8
बीएससी स्पोर्ट्स साइंस 76.2
-
हिंदू कन्या महाविद्यालय
बीए 56.8
बीकॉम 68.0
बीकॉम ऑनर्स 89.1
बीकॉम वोकेशनल 67.4
बीबीए 75.2
बीसीए 69.3
बीएससी नॉन मेडिकल 65.8
बीएससी मेडिकल 68.0
बीएससी बायोटेक 66.6
बीएससी ऑनर्स (मैथ) 90.0
--
सीआरए कॉलेज
बीए 59.4
बीए ऑनर्स (पोल. साइंस) 64.4
बी.कॉम 50.4
बी.कॉम ऑनर्स 69.4
बीएससी नॉन मेडिकल 83.4
बीएससी मेडिकल 69.0
--
राजकीय महिला महाविद्यालय, मोहाना
बीए 62.0
बीकॉम 63.6
वर्जन
कॉलेज में बीए को छोड़ अन्य कोर्स की पहली कट ऑफ शनिवार को लगी थी, लेकिन रविवार रात उसे पोर्टल से हटा दिया गया। सोमवार को सभी पाठ्यक्रम की संशोधित कट ऑफ जारी की गई। जिन विद्यार्थियों का पहली कट ऑफ में नाम आया है, वे 18 सितंबर तक फीस जमा करवाकर अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं। विद्यार्थियों की सहायता के लिए कॉलेज में हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं।
- डॉ. बीके गर्ग, प्राचार्य, हिंदू कालेज, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed