{"_id":"5bca2a57bdec22174b2c23f4","slug":"91539975767-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबा संचालक हाईवे पर नहीं खड़ा कराए वाहन, पुलिस ने दी हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाबा संचालक हाईवे पर नहीं खड़ा कराए वाहन, पुलिस ने दी हिदायत
Updated Sat, 20 Oct 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। हाईवे पर ढाबों के सामने खड़े वाहन न केवल हादसों का सबब बनते हैं, बल्कि इनसे जाम की स्थिति भी बन जाती है। जिससे निपटने के लिए मुरथल ट्रैफिक थाना पुलिस ने पहल शुरू कर दी है। इसके तहत थाना प्रभारी ने ढाबा संचालकों को हिदायत दी है कि वह हाईवे पर वाहनों को किसी सूरत में खड़ा न होने दें।
हाईवे पर कुंडली से हल्दाना बार्डर तक सैकड़ों ढाबे खोले गए हैं। अक्सर ढाबों पर पहुंचने वाले वाहन चालक अपने वाहन को हाईवे किनारे ही खड़ा कर देते हैं। ऐसे में रात को अक्सर दूसरे वाहन सड़क पर खड़े वाहनों से टकरा जाते हैं। जिससे हादसा हो जाता है। साथ ही हाईवे पर निर्माण के चलते सड़क का आकार भी कम हो गया है। जिससे मार्ग पर वाहन के पार्किंग करने से सड़क की चौड़ाई और भी कम रह जाती है। जिससे मार्ग पर जाम की स्थिति बन जाती है। इसे देखते हुए हाईवे स्थित मुरथल ट्रैफिक थाना प्रभारी बलवान सिंह ने ढाबा संचालकों की बैठक लेकर विशेष हिदायत दी है किसी हाल में हाईवे किनारे वाहन नहीं खड़ा करें। ज्यादातर ढाबों पर गार्ड रखे हुए हैं, गार्डों से भी कहें वाहन हाईवे किनारे खड़े न कराएं।
वर्जन
ढाबा संचालकों को विशेष हिदायत दी गई है। हादसों को रोकने के साथ ही जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। इसी के तहत ढाबा संचालकों की बैठक ली गई। ढाबा संचालकों ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
बलवान सिंह, ट्रैफिक थाना प्रभारी, मुरथल