{"_id":"5b46561a4f1c1b0b278b5e43","slug":"91531336218-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थ्री स्टार गंगेसर व ठसका पंचायत को 14 जुलाई को मिलेगा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थ्री स्टार गंगेसर व ठसका पंचायत को 14 जुलाई को मिलेगा सम्मान
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थ्री स्टार गंगेसर व ठसका पंचायत को 14 जुलाई को मिलेगा सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। सेवन स्टार रेनबो योजना में थ्री स्टार पाने वाली कथूरा ब्लाक की ठसका व मुंडलाना ब्लाक की गंगेसर पंचायत को 14 जुलाई को रोहतक में सम्मानित किया जाएगा। यहां थ्री स्टार गांवों को तीन-तीन लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
डीडीपीओ नरेंद्र धनखड़ ने बताया कि सरकार ने सेवन स्टार रेनबो योजना चलाई थी, जिसमें एक से सात स्टार देने के लिए लिंगानुपात, शिक्षा एवं ड्रापआउट, हाइजिन व सेनिटेशन, शांति व सौहार्द, पर्यावरण संरक्षण, गुड गवर्नेंस, सामाजिक प्रतिभागिता बिंदूओं को शामिल किया था। इनकी जांच के बाद जिले के 10 गांवों को स्टार का दर्जा मिला था। जिनमे मुंडलाना खंड की गंगेसर व कथूरा खंड की ठसका पंचायत ने थ्री स्टार हासिल किए थे, दोनों पंचायतों को 14 जुलाई को रोहतक में पुरस्कृत किया जाएगा। डीडीपीओ ने कहा कि थ्री स्टार गांवों को तीन-तीन लाख रुपये पुरस्कार दिया जाएगा और एक स्टार पर एक लाख रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने गांवों के जनप्रतिनिधियों से गांवों को स्टार दिलाने में सहयोग की अपील की। वहीं डीसी विनय सिंह ने थ्री स्टार पंचायतों को स्टार बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।