फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   बिजली खराब होते ही ठप हो रही यमुना के पानी की सप्लाई, पानी को तरस रहे एक लाख से ज्यादा लोग, पब्लिक हेल्थ नहीं डलवाता जनरेटर में

बिजली खराब होते ही ठप हो रही यमुना के पानी की सप्लाई, पानी को तरस रहे एक लाख से ज्यादा लोग, पब्लिक हेल्थ नहीं डलवाता जनरेटर में

Fri, 06 Jul 2018 12:48 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
बिजली खराब होते ही ठप हो रही यमुना के पानी की सप्लाई, पानी को तरस रहे एक लाख से ज्यादा लोग, पब्लिक हेल्थ नहीं डलवाता जनरेटर में
बिजली खराब होते ही ठप हो रही यमुना के पानी की सप्लाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। इस गर्मी में पानी की लोगों को सबसे ज्यादा जरूरत है, उसके लिए ही शहर के लोग तरस रहे है। क्योंकि यमुना में जिस जगह से आधे शहर में पानी की सप्लाई होती है, वहां जाजल में लगे ट्यूबवेलों की बिजली जाते ही पानी की सप्लाई ठप हो जाती है। वहां दो दिन तक बिजली की लाइन में खराबी आने के कारण भी सप्लाई ठप रही। वहीं अब जाजल में लगे ट्यूबवेलों पर बिजली रहती है तो शहर में गायब हो जाती है और शहर में बिजली रहती है तो जाजल के ट्यूबवेलों की गायब हो जाती है। इस कारण ही शहर में एक लाख से ज्यादा लोग पानी के लिए तरस रहे है। जबकि पब्लिक हेल्थ ने जाजल में लगे ट्यूबवेलों पर दो जनरेटर भी लगाए हुए है, लेकिन विभाग तेल नहीं होने की बात कहकर उन जनरेटरों को नहीं चला रहा है। इस तरह शहर में पानी की स्थिति सुधरती नहीं दिख रही है।
शहर में पानी की समस्या को देखते हुए 2016 में यमुना के पानी की सप्लाई शुरू की गई थी। यमुना के पास जाजल गांव में पब्लिक हेल्थ ने पानी की सप्लाई के लिए ट्यूबवेल लगवाए थे और उनके सहारे सोनीपत तक पानी आने लगा। यहां बूस्टिंग स्टेशनों से उस पानी को रेलवे लाइन से पहले के क्षेत्र में सप्लाई होने लगा। इससे लोगों की पानी की समस्या काफी हद तक खत्म हो गई। लेकिन अब पब्लिक हेल्थ व बिजली निगम के कारण पानी की समस्या फिर से खड़ी हो गई है और यहां कई दिनों तक पानी की सप्लाई ठप रहती है। यमुना पर जाजल गांव में लगे ट्यूबवेलों की बिजली किसी भी समय खराब हो जाती है और उससे पानी की सप्लाई ठप हो जाती है। इसके साथ ही गांव में बिजली काफी कम आने के कारण भी पानी की सप्लाई बाधित हो रही है। यहां पिछले दो दिनों से जाजल में लगे ट्यूबवेलों की बिजली की लाइन खराब होने के कारण ही पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। मोहल्ला कलां के लोगों ने जब ट्यूबवेलों को जनरेटर से चलाने की बात कही तो पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों ने तेल नहीं होने की बात कहते हुए जनरेटर चलाने से इंकार कर दिया। जाजल के ट्यूबवेलों की बिजली लाइन वीरवार को ठीक हुई, तब जाकर शहर में पानी आया। लेकिन उसके बाद भी जब जाजल में बिजली होने पर ट्यूबवेल चलती थी, तब शहर में बिजली गायब रहने के कारण सप्लाई नहीं हो सकी। जब शहर में बिजली रही तो उस समय जाजल में बिजली गायब हो गई। इस तरह एक लाख से ज्यादा लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है और पब्लिक हेल्थ के अधिकारी तेल बचाने के चक्कर में जनरेटर तक नहीं चलवा रहे है।
विज्ञापन

--
मोहल्ला कलां समेत आधे शहर में पिछले दो दिनों से पानी नहीं आ रहा था। जिसके बारे में पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जाजल में ट्यूबवेलों की बिजली लाइन में खराबी आने के कारण समस्या है। जब जनरेटर चलवाने के लिए कहा गया तो बताया गया कि तेल नहीं होने के कारण जनरेटर नहीं चल सकता है। इस तरह लोगों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है और शहर में पानी नहीं मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विमल किशोर, निवासी मोहल्ला कलां।
--
आंधी के कारण ट्यूबवेलों की बिजली लाइन में समस्या आ गई थी, जिससे पानी की सप्लाई बाधित रही। अब लाइन ठीक कराकर पानी सप्लाई लगातार की जा रही है। वहीं जाजल में ट्यूबवेलों की बिजली जाने के बाद जनरेटर चलाए जाते है और जनरेटर नहीं चलाने की कोई समस्या नहीं है।
- राजीव गुप्ता, एक्सईएन पब्लिक हेल्थ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed