{"_id":"5b3e6f144f1c1bc6248b4b90","slug":"91530818324-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआरएम विवि ने 57 करोड़ एन्हांसमेंट जमा कराया, फिर भी 3","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआरएम विवि ने 57 करोड़ एन्हांसमेंट जमा कराया, फिर भी 3
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसआरएम विवि ने 57 करोड़ एन्हांसमेंट जमा कराया, फिर भी 38 करोड़ बचाए
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। एसआरएम यूनिवर्सिटी ने अकेले ही हुडा का खजाना भर दिया है, जिसने एन्हांसमेंट के 57 करोड़ रुपये हुडा के खाते में जमा कराए है। एसआरएम ने 57 करोड़ रुपये की मोटी रकम जमा कराने के बाद खुद भी 38 करोड़ रुपये बचा लिए है। क्योंकि उसने यह रुपया सरकार की एन्हांसमेंट में 40 प्रतिशत की छूट वाली स्कीम के तहत जमा कराया है। इसके अलावा प्लॉट धारकों ने अभी तक 5 करोड़ 9 लाख रुपये एन्हांसमेंट में जमा कराए है।
एन्हांसमेंट जमा कराने वालों को 40 प्रतिशत छूट मिलने की आखिरी तारीख 15 जुलाई है, जिससे अब हुडा कार्यालय में एन्हांसमेंट जमा कराने के लिए लोगों की संख्या बढ़ने लगी है। क्योंकि 15 जुलाई तक एन्हांसमेंट नहीं जमा करने वालों को 40 प्रतिशत छूट से वंचित रह जाएंगे। यह जरूर है कि उन लोगों के लिए सरकार दूसरी योजना शुरू कर सकती है, जिससे उनको एन्हांसमेंट में राहत मिल सके। वहीं जिले में अभी तक एसआरएम यूनिवर्सिटी ने सबसे ज्यादा एन्हांसमेंट जमा कराया है। जिसकी ओर से 57 करोड़ रुपये एन्हांसमेंट के जमा कराए गए है और इस तरह अकेले एसआरएम ने हुडा के खजाने को काफी भर दिया है। एसआरएम ने खुद भी सरकार की योजना का फायदा उठाकर 38 करोड़ रुपये बचा लिए। हुडा के अधिकारियों की माने तो एसआरएम के अलावा अन्य लोगों ने हुडा में 5 करोड़ 9 लाख रुपये जमा कराए। जिनमें से गोहाना के 5.86 लाख रुपये जमा कराए गए है। यह जरूर है कि राजीव गांधी एजूकेशन सिटी पर अभी एन्हांसमेंट के 217 करोड़ रुपये बकाया है और यह रुपया हुडा के पास आता है तो हुडा को काफी सहारा लग सकता है।
एन्हांसमेंट जमा कराने में अब दस दिन बाकी रह गए है और अब लोग एन्हांसमेंट जमा करा रहे है। लोग 15 जुलाई से पहले एन्हांसमेंट जमा कराकर 40 प्रतिशत छूट ले सकते है।
विज्ञापन
- विजय राठी, संपदा अधिकारी हुडा, सोनीपत।