{"_id":"5a11c9ac4f1c1b8d698bc7f9","slug":"91511115180-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरथल यूनिवर्सिटी के एनआरआई पूर्व छात्रों ने शुरू की 500 डॉलर की नई स्कॉलरशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरथल यूनिवर्सिटी के एनआरआई पूर्व छात्रों ने शुरू की 500 डॉलर की नई स्कॉलरशिप
Updated Sun, 19 Nov 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल के एनआरआई पूर्व छात्रों ने 500 डॉलर की दो नई स्कॉलरशिप शुरू की हैं, जबकि पूर्व छात्रों की ओर से 30 स्कॉलरशिप पहले ही दी जा रही हैं। इन नई स्कॉलरशिप की घोषणा यूनिवर्सिटी में रविवार को मनाए गए पूर्व छात्र सम्मेलन में की गई। इस पूर्व छात्र सम्मेलन में पहले यहां पढ़ चुके अधिकतर छात्र शामिल हुए तो विदेशों में रहकर नौकरी करने वाले छात्र भी शामिल हुए और सभी ने खूब मस्ती की। यूनिवर्सिटी के टीचिंग स्टाफ में शामिल हो चुके पूर्व छात्र व अन्य स्थानों से आए पूर्व छात्रों ने खूब डांस भी किया।
पूर्व छात्र सम्मेलन में मुख्यातिथि डीन एकेडमिक प्रो. बीपी मलिक ने कहा कि छात्र किसी भी शिक्षण संस्थान के ब्रांड एंबेसडर होते हैं। विद्यार्थी जीवन ही जिंदगी का स्वर्णिम काल होता है और इसलिए विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व छात्र विश्वविद्यालय के वर्तमान छात्रों का मार्ग दर्शन करें, जिससे विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें। विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र पुनित पिपलानी और पंकज महाजन ने विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए 500 डॉलर की वार्षिक स्कॉलरशिप प्रारंभ की है।
1995 में पास आउट दोनों पूर्व छात्र इस समय अमेरिका में प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्यरत हैं। विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र मिलन समारोह से पहले यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्रों ने वर्तमान विद्यार्थियों से बातचीत की। इस दौरान छात्रों को मार्केट के वर्तमान ट्रेंड के बारे में भी जानकारी दी, जिससे छात्र वर्तमान ट्रेंड के अनुरूप अपनी तैयारी कर सकें। पूर्व छात्र एसोसिएशन के अध्यक्ष जसबीर सिंह ने कहा कि पूर्व छात्र वर्तमान छात्र एवं छात्राओं का हर प्रकार का मार्ग दर्शन करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
पूर्व छात्र सम्मेलन में शिरकत करने वालो में पॉवर प्लांट के जीएम तरुण सिंगला, फेडिलिटी इंटरनेशनल के एसोसिएट डायरेक्टर सचिन गोयल, पॉल्यूशन विभाग के रीजन अधिकारी बलराज अहलावत, एसएआर इंटरप्राइजेज के निदेशक रवि गुप्ता, हिंदुस्तान पॉवर के आईटी के ग्रुप वाईस प्रेजीडेंट हर्ष कुमार अरोड़ा, नवीन कुमार आचल, आनंद गोयल, सुरेंद्र सिंह, आईएएस अधिकारी प्रीति, आईइएस ओमदीप तोमर, डॉ. रितु मोहन आदि रहे। वहीं कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि प्रो. बीपी मलिक व विशिष्ट अतिथि रजिस्ट्रार प्रो. एसके गर्ग को पूर्व छात्र एसोसिएशन की तरफ से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान प्रो. जेएस सैनी, प्रो. डीके जैन, प्रो. एसके गुप्ता, डॉ. सुरेंद्र सिंह दहिया, सतपाल सिंह, टीपीओ डॉ. विरेंद्र सिंह अहलावत, डॉ. सुखदीप सांगवान, डॉ. सुमन सांगवान, डॉ. मंजू, एसडीओ युद्धवीर सिंह दलाल, प्रेरणा दलाल आदि मौजूद रहे।