{"_id":"5a0de4f54f1c1bd1408b7153","slug":"91510860021-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के ट्विटर पर शिकायत के बाद हरकत में आया नपा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के ट्विटर पर शिकायत के बाद हरकत में आया नपा प्रशासन
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर।
बंदरों के उत्पात की शिकायत एक युवक द्वारा सीएम ट्विटर पर करने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। डीसी ने नपा प्रशासन को बंदर पकड़वाने के निर्देश जारी किए। इसके बाद नपा प्रशासन ने बंदर पकड़वाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
शहर में बंदरों ने आतंक मचा रखा है। बंदरों को भगाने पर उल्टे ही लोगों पर हमला कर देते हैं। इस प्रकार की घटनाओं में कई बार लोग छत से भी गिर चुके हैं। खासकर महिलाओं व बच्चों को तो मकान की छत पर जाना पूरी तरह से बाधित बना हुआ है। जिससे परेशान होकर शहरवासी अरुण गर्ग ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के ट्विटर पर इसकी शिकायत की। सीएम ट्विटर पर शिकायत के बाद डीसी केएम पांडुरंग के पास मामला संज्ञान में आया तो उन्होंने नगरपालिका सचिव को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस पर नपा सचिव रमेश लाल बत्रा ने बंदरों को पकड़वाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिससे शहर के लोगों को जल्द ही बंदरों के आतंक से निजात मिल जाएगी।