{"_id":"598225584f1c1bf7378b46cc","slug":"91501701464-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काफिले को मंत्री ने किया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काफिले को मंत्री ने किया रवाना
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने बुधवार सुबह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के स्वागत के लिए शहर से पार्टी कार्यकर्ताओं के काफिले को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 150 वाहनों में पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं को हरसाना में नंदीशाला के सामने से रवाना हुए। मंत्री कविता जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार विकास की नई राह पर है। उन्होंने कहा कि देश के इस विकास में और भाजपा को आगे लेकर जाने में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दिन रात मेहनत कर रहे हैं। कहा कि कोई भी संगठन कार्यकर्ताओं के बगैर आगे नहीं बढ़ सकता और यही वजह है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए बुधवार को तीन दिन के हरियाणा प्रवास पर रोहतक पहुंचे। सोनीपत के कार्यकर्ताओं ने सांपला बाईपास के पास राष्ट्रीयाध्यक्ष अमित शाह का स्वागत किया। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा के मंडल अध्यक्ष नवीन मंगला, डा. संजय सेहरा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष निर्मला खत्री सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।