{"_id":"595aa2a04f1c1bf7228b4667","slug":"91499112096-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में मिस इंडिया मानुषि का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में मिस इंडिया मानुषि का स्वागत
Updated Tue, 04 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहाना (ब्यूरो)। मिस इंडिया मानुषी छिल्लर का सोमवार को खानपुर कलां स्थित बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में स्वागत किया गया। मिस इंडिया का खिताब पाने पर वह अपने माता-पिता व सहयोगियों के साथ कालेज में पहुंची। संस्थान के निदेशक डॉ. पीएस गहलोत ने स्टाफ सदस्यों के साथ छात्रा का भव्य स्वागत किया। इसके बाद कालेज में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मानुषी ने केक काटा। वह कालेज में एमबीबीएस की द्वितीय वर्ष की छात्रा है। मानुषी ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का ताज जीतने का है। उन्होंने प्रतियोगिता के अनुभव को भी सांझा किया। निदेशक डॉ. पीएस गहलोत ने कहा कि मानुषी छिल्लर ने संस्थान का ही नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा का नाम रोशन किया। मिस इंडिया के साथ छात्राओं व अधिकारियों ने सेल्फी भी ली।
मिस इंडिया के साथ छात्राओं ने ली सेल्फी
मेडिकल कॉलेज में मिस इंडिया मानुषी का स्वागत
विज्ञापन
मिस इंडिया के साथ छात्राओं ने ली सेल्फी
मेडिकल कॉलेज में मिस इंडिया मानुषी का स्वागत