फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   बिजली-पानी किल्लत पर बिफरे लोग, दो घंटे जाम रखी सड़क

बिजली-पानी किल्लत पर बिफरे लोग, दो घंटे जाम रखी सड़क

Thu, 15 Jun 2017 05:39 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
बिजली-पानी किल्लत पर बिफरे लोग, दो घंटे जाम रखी सड़क

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
गांव जाहरी में बिजली-पानी संकट झेल रहे ग्रामीणों का गुस्सा वीरवार को फूट पड़ा। ग्रामीणों ने गांव के सामने सड़क पर पोल डालकर सोनीपत-पुरखास मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि बार-बार शिकायत के बाद भी बिजली सप्लाई को दुरुस्त नहीं किया जा रहा। जाम की सूचना पर बिजली निगम की टीम के साथ ही सदर थाना प्रभारी भी मौके पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस पर करीब दो घंटे बाद जाम खुल सका। उधर, जाम के कारण वाहन चालकों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। उन्हें संपर्क मार्गों से अपने गंतव्य की तरफ निकलना पड़ा। जाम खुलने के बाद ही उन्हें राहत मिल सकी।
फाल्ट के कारण बढ़ी समस्या
गांव जाहरी में करीब एक माह से बिजली संकट बना हुआ था। ट्रांसफार्मर व अन्य उपकरणों में फाल्ट के चलते बिजली नाममात्र ही उपलब्ध हो पा रही थी। वहीं, एक सप्ताह से तो हालत और भी बदतर हो गए। गर्मी में बिजली संकट के साथ ही पानी की किल्लत भी हो गई। इस पर ग्रामीणों ने वीरवार सुबह करीब आठ बजे एकत्रित होकर गांव के सामने पुरखास रोड को जाम कर दिया। ग्रामीणों ने सड़क पर पोल डालकर व ट्रैक्टर-ट्राली खड़ा कर जाम लगा दिया। जाम के चलते ही कुछ देर में ही सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। ग्रामीणों के साथ वाहन चालकों की झड़प भी हुई। बाद में मौके पर पहुंचे निगम के जेई शीशपाल ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह समस्याओं के समाधान की मांग पर अड़े रहे। सदर थाना प्रभारी राव वीरेंद्र सिंह भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। जेई शीशपाल ने लाइन में आई कमियों को दूर करने का आश्वासन दिया। इस पर करीब दो घंटे बाद ग्रामीण जाम खोलने पर तैयार हुए।
विज्ञापन

एक माह से 45 शिकायत, एक का भी नहीं समाधान
गांव में निगम की तरफ से शिकायत के लिए रखे गए रजिस्टर में एक माह के दौरान करीब 45 शिकायतें दर्ज की गईं हैं। इसमें से एक का भी समाधान नहीं हुआ है। रजिस्टर में किसी शिकायत को दुरुस्त करने की बात नहीं लिखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपर्क मार्गों से गुजारने पड़े वाहन
गांव जाहरी के पास लगाए गए जाम के चलते वाहनों को संपर्क मार्गों से गुजारना पड़ा। पुलिस ने वाया शहजादपुर, किलोहड़द, बड़वासनी होते हुए सोनीपत वाहनों को भेजा गया। इसी मार्ग से सोनीपत से वाहन पुरखास व खानपुर की तरफ रवाना हुए।
निजी कंपनी के कारिंदे बरतते हैं लापरवाही
बिजली निगम के जेई शीशपाल ने ग्रामीणों का बताया कि गांव में बिजली सप्लाई को दुरुस्त करने के लिए निजी कंपनी को ठेका दिया गया है। ठेकेदार के कारिंदे ही बिजली सप्लाई को ठीक करने के लिए काम करते हैं। उनकी लापरवाही के चलते ही गांव में बिजली संकट खड़ा हो गया है।

वर्जन
गांव जाहरी में जाम लगाए जाने की सूचना मिली थी। इस पर तुरंत मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया गया। उन्हें जाम खोलने के लिए तैयार किया गया। साथ ही जाम में फंसे वाहनों को संपर्क मार्ग से गुजारा गया।
वीरेंद्र राव, थाना प्रभारी सदर।
फोटो : 3 : सोनीपत के गांव जाहरी में जाम लगाए लोगों को समझाती निगम व पुलिस टीम।
फोटो : 4 : सोनीपत के गांव जाहरी में सडक़ पर पोल डालकर लगाया गया जाम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed