{"_id":"6674651de1a437c1c804f6d6","slug":"90840-rupees-were-stolen-by-opening-the-lock-of-the-confectionary-shopkeepers-warehouse-sonipat-news-c-197-1-snp1001-119965-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कन्फेक्शनरी दुकानदार के गोदाम का ताला खोलकर 90840 रुपये किए चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कन्फेक्शनरी दुकानदार के गोदाम का ताला खोलकर 90840 रुपये किए चोरी
Thu, 20 Jun 2024 10:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 20 Jun 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। दयाल चौक स्थित कन्फेक्शनरी की दुकान के गोदाम का ताला खोलकर चोर 90840 रुपये चोरी कर ले गए। नोट 10, 20, 200 व 500 के थे। दुकानदार गोदाम पर पहुंचे तो चोरी का पता लगा। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आदर्श नगर निवासी विक्की ने सिविल लाइन थाना की ओल्ड चौकी पुलिस को बताया कि उन्होंने जैन मार्केट में दयाल चौक के पास कन्फेक्शनरी के सामान का गोदाम बना रखा है। वह शाम को गोदाम के दरवाजे पर ताला लगाकर घर गए थे। जब सुबह करीब 10 बजे गोदाम पर आए तो शटर का ताला खुला मिला। शटर भी आधा खोला गया था। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो काउंटर का गल्ला टूटा था और अलमारी खुली पड़ी थी। जांच करने पर 200 के नोट की गड्डी, अलमारी से 18,700 रुपये की 20 रुपये की गड्डी और 29,640 रुपये की 10 रुपये गड्डी चोरी मिली। साथ ही 22500 रुपये 500 के नोट भी चोरी मिले। दुकान से चोर करीब 90840 रुपये चोरी कर ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।