{"_id":"66ee2a90c3312ab1c60588a9","slug":"90-thousand-rupees-were-cheated-by-bluffing-sonipat-news-c-197-1-snp1001-124866-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: झांसे में लेकर 90 हजार रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: झांसे में लेकर 90 हजार रुपये ठगे
Sat, 21 Sep 2024 07:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 21 Sep 2024 07:38 AM IST
विज्ञापन
राई। राजीव गांधी एजुकेशन सिटी स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की कर्मचारी को झांसे में लेकर 90 हजार रुपये ठग लिए गए। पीड़ित के बयान पर राई थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पंजाब के पटियाला के गांव दौलतपुर की रहने वाली पूजा ने पुलिस को बताया कि वह विधि विश्वविद्यालय के कन्या हॉस्टल में काम करती है। उसके पास एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले बताया था कि वह उनके पिता के दोस्त हैं। उनके पिता ने आपके अकाउंट में चार हजार रुपये भेजने को कहा है। कॉल करने वाले ने उनके पास चार हजार रुपये भेजने का मैसेज भेज दिया।
उसके बाद मोबाइल पर बात कर रहे व्यक्ति ने उन्हें अपनी बातों में उलझा दिया। वह बोला कि उससे गलती हो गई है। उसने चार हजार की बजाय 40 हजार रुपये भेज दिए हैं।
विज्ञापन
उससे रुपये वापस करने के लिए कहा। उसने 40 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिये। व्यक्ति ने कहा कि रुपये उनके पास नहीं आए।
उसने फिर से 40 हजार रुपये भेज दिए। उसने फिर रुपये नहीं आने की बात कही। उसने 10 हजार रुपये और भेज दिए। उनके पास बैंक से मैसेज आया कि उनके अकाउंट से 90 हजार रुपये निकल गए हैं।
उन्होंने जब व्यक्ति के फोन नंबर पर बात करने का प्रयास किया तो वह बंद मिला। उसे अपराध होने की आशंका हुई। उसने बैंक में संपर्क किया तो मामला साइबर ठगी का सामने आया। इसके बाद राई थाना पुलिस में शिकायत दी गई।