{"_id":"6511e2d0febc56b46f06f326","slug":"9-colonies-did-not-meet-the-rules-proposal-to-get-them-confirmed-stopped-sonipat-news-c-197-1-snp1002-6642-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नियमों पर खरी नहीं उतरीं 9 कॉलोनियां, पक्की कराने का प्रस्ताव रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नियमों पर खरी नहीं उतरीं 9 कॉलोनियां, पक्की कराने का प्रस्ताव रोका
Tue, 26 Sep 2023 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 26 Sep 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में अवैध कॉलोनियों को नियमित करने के लिए लगातार प्रस्ताव भेजे जा रहे हैं। इस कड़ी में ऐसी कॉलोनियां भी सामने आई हैं, जो नियमों पर खरा नहीं उतर रही हैं। ऐसे में इन कॉलोनियों को नियमित करवाने के लिए नहीं भेजा जाएगा। डीटीपी के क्षेत्र की ऐसी 9 कॉलोनियां हैं। इनमें से अधिकतर कॉलोनियां कुंडली व राई क्षेत्र की हैं।
प्रदेश में पिछले माह वैध हुई कॉलोनियों में 35 सोनीपत की थीं। यह सभी कॉलोनियां डीटीपी क्षेत्र की थीं। इसके बाद डीटीपी की तरफ से अपने क्षेत्र की 13 और कॉलोनियों के प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों के पास भेजे जा चुके हैं। वहीं 9 ऐसी कॉलोनियां भी सामने आई हैं, जोकि नियमों पर खरा नहीं उतर रही थीं। इन कॉलोनियों के प्रस्ताव जिलास्तरीय कमेटी के सामने भी नहीं रखा गया है। अब सरकार की तरफ से नियमों में ढील देने पर ही यह कॉलोनी पक्की हो सकेंगी। इनमें से अधिकतर कॉलोनी औद्योगिक क्षेत्र के पास बसी हैं। कुछ कॉलोनियां तो गांवों के 200 से 300 मीटर के दायरे में हैं।
जिले में 35 कॉलोनियां नियमित की जा चुकी हैं। ऐसे ही 13 अन्य कॉलोनियों के प्रस्ताव भेजे गए हैं। 9 कॉलोनियां विद रिलेक्सेशन की श्रेणी की हैं, इनके प्रस्ताव नहीं भेजे गए हैं। सरकार के निर्देशों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। -नरेश कुमार, जिला नगर योजनाकार, सोनीपत।