{"_id":"5b5629714f1c1b466d8b68fb","slug":"81532373361-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन नहीं मिलने पर बिफरे लल्हेड़ी के ग्रामीण, एसडीएम कार्यालय पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन नहीं मिलने पर बिफरे लल्हेड़ी के ग्रामीण, एसडीएम कार्यालय पर किया हंगामा
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेंशन नहीं मिलने पर बिफरे लल्हेड़ी के ग्रामीण, एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर। लल्हेड़ी गांव के पेंशनधारक पिछले छह महीनों से पेंशन को तरस रहे हैं। बुजुर्गों ने पेंशन नहीं मिलने पर लघु सचिवालय में जाकर प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने सरपंच के नेतृत्व में एसडीएम सुरेंद्रपाल को ज्ञापन सौंपा।
पेंशनधारक सूरजभान, चंद्रभान, लीलावती, चंद्रो, होशियारी, कमला ने बताया कि उनको पिछले छह माह से पेंशन नही मिल रही है। उन्हें आईसीआईसीआई बैंक की ओर से पेंशन दी जाती है। वर्तमान में छह माह बीत से पेंशन नहीं मिल रही, जिससे उन्हें खर्च चलाने में दिक्कतें आ रही हैं। वहीं सरपंच प्रवेश ने बताया कि कुछ महिला पेंशनधारकों को पिछले एक साल से पेंशन नहीं मिल रही। कर्मचारी हर बार कोई न कोई बहाना बना कर उन्हें अगले महीने पेंशन देने का झूठा आश्वासन दे रहे हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम सुरेंद्र पाल को ज्ञापन सौंपाकर उनकी पेंशन गन्नौर या लड़सौली गांव में लगने वाले बैंकों से दिलवाने की मांग की है।
---
लल्हेड़ी के ग्रामीणों ने पेंशन नहीं मिलने की शिकायत दी है। संबंधित विभाग के अधिकारियों को इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करवाने की निर्देश देंगे, ताकि पात्र लोगों को समय पर पेंशन मिल सके।
विज्ञापन
- सुरेंद्र पाल, एसडीएम गन्नौर