फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   सुशील कुमार व बजरंग समेत कई बड़े पहलवानों को नहीं भाया नेशनल कैंप

सुशील कुमार व बजरंग समेत कई बड़े पहलवानों को नहीं भाया नेशनल कैंप

Tue, 13 Feb 2018 01:21 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
सुशील कुमार व बजरंग समेत कई बड़े पहलवानों को नहीं भाया नेशनल कैंप
सुशील कुमार व बजरंग समेत कई बड़े पहलवानों को नहीं भाया नेशनल कैंप
विज्ञापन

-ओलंपिक मेडलिस्ट पहलवान सुशील व बजरंग नेशनल कैंप में प्रैक्टिस को नहीं हुए शामिल
-बजरंग ने विदेश तो सुशील ने अपने अखाड़े में प्रैक्टिस करने के लिए फेडरेशन को भेजी चिट्ठी
-कॉमनवेल्थ रेसलिंग चैंपियन राहुल अवारे, हरफूल, सतेंद्र भी मांग रहे बाहर प्रैक्टिस की अनुमति
अंकित चौहान
सोनीपत। ओलंपिक में दो बार मेडल जीतने वाले सुशील कुमार व कॉमनवेल्थ के गोल्ड मेडलिस्ट बजरंग पूनिया समेत कई बड़े पहलवानों को भारत का नेशनल कैंप नहीं भाया है। यही कारण है कि सुशील व बजरंग दोनों में कोई भी नेशनल कैंप में शामिल नहीं हुआ है और फेडरेशन को चिट्ठी भेज दी गई है। सुशील ने अपने ही अखाड़े में प्रैक्टिस करने की बात फेडरेशन को बताई है तो बजरंग ने विदेश में प्रैक्टिस करने के लिए कहा है। यह दोनों ही पहलवान नहीं, बल्कि कॉमनवेल्थ रेसलिंग चैंपियनशिप के चैंपियन राहुल अवारे, हरफूल, सतेंद्र भी कैंप में प्रैक्टिस नहीं करना चाहते हैं। दोनों ने बाहर प्रैक्टिस करने की अनुमति फेडरेशन से मांगी है, जिसपर अभी फैसला होना बाकी है।
इस महीने में एशियन चैंपियनशिप होनी है तो कॉमनवेल्थ गेम्स अप्रैल में ऑस्ट्रेलिया में होंगे। इनके लिए सोनीपत के साई सेंटर में देश के सभी पहलवानों का नेशनल कैंप चल रहा है। इस कैंप को पांच दिन से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन कॉमनवेल्थ व एशियन चैंपियनशिप के लिए जगह पक्की कर चुके सुशील कुमार व बजरंग नेशनल कैंप में नहीं पहुंचे। इस तरह दोनों बड़े पहलवानों के कैंप से गायब होने के बारे में जानकारी की गई तो पता चला कि दोनों ने भारतीय कुश्ती संघ को चिट्ठी भेजी है कि यह नेशनल कैंप में प्रैक्टिस नहीं करना चाहते हैं। सुशील कुमार ने कहा है कि वह दिल्ली के अपने अखाड़े में प्रैक्टिस कर रहा है तो बजरंग पूनिया ने जॉर्जिया में रहकर ही प्रैक्टिस करने की इच्छा जताई है। वहीं कॉमनवेल्थ गेम्स व एशियन चैंपियनशिप के लिए चयनित महाराष्ट्र के राहुल अवारे के साथ ही दो अन्य बड़े पहलवान सोनीपत के हरफूल व रोहतक के सतेंद्र भी नेशनल कैंप की जगह बाहर प्रैक्टिस करना चाहते हैं। इन तीनों की ओर से भी भारतीय कुश्ती संघ को चिट्ठी भेजकर अनुमति मांगी जा रही है, जिसपर अभी फेडरेशन ने अभी मुहर नहीं लगाई है।
विज्ञापन

--
सुशील कुमार ने अपने अखाड़े में प्रैक्टिस करने के लिए लेटर दिया है तो बजरंग पूनिया ने जॉर्जिया में प्रैक्टिस करने के लिए कहा है। वहीं राहुल, हरफूल, सतेंद्र भी बाहर प्रैक्टिस करना चाहते हैं। एशियन चैंपियनशिप व कॉमनवेल्थ गेम्स दोनों ही बड़े इवेंट है और इनमें मेडल जीतने के लिए पहलवान पूरी मेहनत करते हैं। यह दोनों इवेंट विदेशों में होने है तो पहलवान पहले ही वहां प्रैक्टिस करके विदेशी माहौल में ढ़लना चाहते हैं। यही कारण है कि पहलवान बाहर प्रैक्टिस करने की मंजूरी मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विनोद तोमर, ज्वाइंट सेक्रेटरी, भारतीय कुश्ती संघ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed