{"_id":"5a1c6a1b4f1c1b686a8b6104","slug":"81511811611-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप, सेक्टर के लोगों ने रूकवाया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप, सेक्टर के लोगों ने रूकवाया काम
Updated Tue, 28 Nov 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप, सेक्टरवासियों ने रुकवाया काम
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। शहर के सेक्टर-7 में सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग करने का आरोप लगाकर क्षेत्रवासियों ने काम बंद करा दिया और ठेकेदार के खिलाफ हंगामा किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे निगरानी कमेटी के चेयरमैन, नगर परिषद के अधिकारियों व भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने ठेकेदार सड़क को दोबारा बनाने के आदेश दे दिए। सेक्टर में 1.65 करोड़ रुपये से सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। सेक्टर के लोगों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाई जा रही है तथा ठेकेदार को मना करने के बाद भी काम बंद नहीं किया जा रहा है। सेक्टर के लोगों ने नगर परिषद के अधिकारियों को इसकी सूचना दी तथा निगरानी कमेटी के चेयरमैन गुलशन विरमानी, भाजपा के मंडल अध्यक्ष बलराम कौशिक व नप के एमई राहुल पूनिया व सचिव रामकरण भारद्वाज मौके पर पहुंच तथा ठेकेदार से बातचीत की। उन्होंने काम को तुरंत बंद करा दिया तथा अब तक बनाई गई सभी सड़कों को दोबारा बनाने का आदेश दिया। इस मौके पर अशोक अग्रवाल, बिजेंद्र मलिक, रामफल, ओम प्रकाश मलिक, रणधीर सिंह सहरावत, आजाद सांगवान व सत्यनारायण लठवाल आदि मौजूद थे।
1.65 करोड़ रुपये से बनाई जा रही हैं सेक्टर की सड़कें
नगर परिषद द्वारा सेक्टर में छह सड़कों को बनाने का1.65 करोड़ रुपये में ठेका दिया है। ठेकेदार को अच्छी सामग्री लगाने का निर्देश दिया गया है। सेक्टर के लोगों द्वारा सड़क निर्माण पर एतराज उठाया गया था। जिस पर नप की टीम ने मौके पर पहुंचकर सामग्री की छानबीन की तो घटिया सामग्री लगी मिली। जिस पर काम को बंद करा दिया गया है तथा ठेकेदार को दोबारा निर्माण करने का आदेश दिया गया है। - रामकरण भारद्वाज, सचिव नगर परिषद, गोहाना।
तापमान ज्यादा होने के कारण तारकोल जल गया
हुडा सेक्टर सात में सड़कों के निर्माण कार्य करने में कोई कोताही नहीं बरती जा रही है। हॉट मिक्स प्लांट में तापमान ज्यादा होने के कारण तारकोल जल गया। जिस कारण सड़क बनाने के दौरान रोड़ी सहीं ढ़ंग से जम नहीं सकी। जहां भी सड़क ठीक नहीं बनी है, उसे तोड़कर दोबारा बना दिया जाएगा।
विज्ञापन
- सुरेंद्र हुड्डा, ठेकेदार।