फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   रेल कोच फैक्टरी लगाने को संसद के शीतकालीन सत्र में पेश होगा बिल

रेल कोच फैक्टरी लगाने को संसद के शीतकालीन सत्र में पेश होगा बिल

Thu, 23 Nov 2017 12:54 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
रेल कोच फैक्टरी लगाने को संसद के शीतकालीन सत्र में पेश होगा बिल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में रेल कोच फैक्टरी लगाने की योजना को जमीनी स्तर पर काम शुरू कराने के लिए संसद के शीतकालीन सत्र में बिल पेश किया जाएगा। संसद में रेल कोच फैक्टरी के बिल पास होने के बाद बजट जारी होने पर नए साल में 165 एकड़ में फैक्टरी का निर्माण शुरू किया जाएगा। इसके लिए रेलवे अधिकारियों ने करीब तीन माह पहले ही 300 करोड़ रुपये का एस्टीमेट रेलवे बोर्ड को भेजा था। रेल मंत्री पीयूष गोयल से मंगलवार को मुलाकात के दौरान सांसद रमेश कौशिक को शीतकालीन सत्र में बिल पास होने का आश्वासन मिला है।
कांग्रेस सरकार में लाठ, जौली, कटवाल, बीधल और भैंसवाल में करीब 6600 एकड़ भूमि अधिगृहित की गई थी। इस जमीन में सोनीपत-गोहाना रेलवे लाइन के साथ आईएमटी बनाई जानी थी और उसमें रेल कोच फैक्टरी भी लगाने की योजना थी। यूपीए सरकार में रेल बजट के दौरान रेल मंत्री पवन बंसल ने सोनीपत में रेल कोच फैक्टरी लगाने की घोषणा की थी। उसके बाद सत्ता परिवर्तन हुआ तो मार्च 2016 में गुरुग्राम में हुए ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट के दौरान रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने रेल कोच फैक्टरी को यहां लगाने की बात कही, लेकिन उसके बाद फैक्टरी के लिए बड़ी औद्योगिक क्षेत्र को चुना गया। फैक्टरी को लगाने के लिए एचएसआईआईडीसी बड़ी की 165 एकड़ जमीन को रेलवे बोर्ड ने चिह्नित किया था।
विज्ञापन


रेलवे को हो चुकी है जमीन ट्रांसफर
बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में रेल कोच फैक्टरी बनाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से 165 एकड़ जमीन रेलवे को ट्रांसफर की जा चुकी है। संसद में बिल पास होने के बाद बजट जारी होने पर नए साल में निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इसके लिए स्थानीय रेलवे अधिकारियों की तरफ से फैक्टरी के लिए 300 करोड़ का एस्टीमेट अगस्त में भेज दिया गया था। फैक्टरी के अंदर ही कर्मचारियों व अधिकारियों के लिए आवासीय क्वार्टरों का भी निर्माण किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद ने रेल भवन में की रेल मंत्री से मुलाकात
बड़ी में रेल कोच फैक्टरी के निर्माण को लेकर मंगलवार को सांसद रमेश कौशिक ने रेल भवन में रेल मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की। इस दौरान रेल मंत्री पीयूष गोयल ने उनसे कहा कि फैक्टरी के बजट के लिए दिसंबर माह में शुरू होने वाले संसद के शीतकालीन सत्र में बिल पारित किया जाएगा। इसके बाद बजट मिलते ही टेंडर अलॉट कर फैक्टरी का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

वर्जन
बड़ी में रेल कोच फैक्टरी का निर्माण के लिए संसद में बिल पेश किया जाएगा। बजट जारी होने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। फैक्टरी के निर्माण को लेकर मंगलवार को रेलमंत्री पीयूष गोयल से उनकी मुलाकात हुई है।
-रमेश कौशिक, सांसद

रेल कोच फैक्टरी लगाने के लिए संसद के शीतकालीन सत्र में पेश होगा बिल
- बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया में स्थापित की जाएगी रेल कोच फैक्टरी, खुलेंगे रोजगार के रास्ते
- बजट जारी होने पर नए साल में 165 एकड़ में होगा फैक्टरी का निर्माण कार्य
- रेल मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात के दौरान सांसद को मिला आश्वासन

फोटो 12: बड़ी औद्योगिक क्षेत्र
फोटो 16: रेलमंत्री पीयूष गोयल के साथ रेल भवन में मौजूद सांसद रमेश कौशिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed