फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   चीनी मिल में पेराई सत्र की रस्म शुरू होने के साथ ही बंद कर दिया गया

चीनी मिल में पेराई सत्र की रस्म शुरू होने के साथ ही बंद कर दिया गया

Sun, 12 Nov 2017 01:03 AM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
चीनी मिल में पेराई सत्र की रस्म शुरू होने के साथ ही बंद कर दिया गया
गोहाना।
विज्ञापन

आहुलाना स्थित चौ. देवीलाल सहकारी चीनी मिल मेें शनिवार को 17वें पिराई सत्र की शुरूआत की गई। पिराई सत्र का शुभारंभ किसान धर्मपाल कथूरा ने बटन दबाकर किया। कार्यक्रम में सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर को आना था, लेकिन किसी कारणवश उनका कार्यक्रम कैंसिल हो गया। मिल की एमडी सुभीता ढाका ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। एनजीटी के आदेशों के चलते चीनी मिल में पेराई सत्र के शुभारंभ की रस्म के साथ मिल को आगामी आदेशों तक बंद कर दिया गया है। चीनी मिल में पेराई सत्र शुरू करने के बाद मिल की एमडी व एसडीएम सुभीता ढाका ने एनजीटी के आदेशों के मद्देनजर किसानों व मिल के अधिकारियों की बैठक ली। करीब दो घंटे तक चली बैठक में निर्णय लिया गया कि एनजीटी के आगामी आदेशों तक चीनी मिल को बंद रखा जाएगा। एमडी सुभीता ने बताया कि इसके लिए प्रदूषण विभाग के अधिकारियों के अलावा शुगरफैड से भी गाइडलाइन ली गई है। उनका कहना है कि एनजीटी ने स्मॉग के चलते प्रदेश की सभी चीनी मिलों के अलावा क्रेशर व हॉट मिक्स प्लांट आदि भी बंद करा दिए हैं। इस मौके पर निगरानी कमेटी के चेयरमैन गुलशन विरमानी, डॉ. ओम प्रकाश शर्मा, बलजीत मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed