फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   मनचलों के खिलाफ आवाज बुलंद करने में सोनीपत की बेटियां अव्वल

मनचलों के खिलाफ आवाज बुलंद करने में सोनीपत की बेटियां अव्वल

Thu, 03 Aug 2017 12:50 AM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
मनचलों के खिलाफ आवाज बुलंद करने में सोनीपत की बेटियां अव्वल
अंकित चौहान
विज्ञापन

सोनीपत।
प्रदेश की बेटियां पहले ईव टीजिंग की घटना होने पर लोकलाज के कारण पुलिस में शिकायत नहीं करती थी। अब बेटियां मनचलों को सबक सिखाने के लिए आगे आ रही हैं। इनमें भी सोनीपत की बेटियों ने मनचलों के खिलाफ सबसे ज्यादा आवाज उठाई है। उन्होंने मनचलों के खिलाफ 1091 पर शिकायत दर्ज कराई गई है। यह सबकुछ बेटियों में जागरूकता के कारण हुआ है। इससे मनचलों पर पुलिस ने शिकंजा भी कसा है। रोहतक और गुरुग्राम की बेटियां भी मनचलों पर कार्रवाई कराने के लिए आगे आ रही हैं। पुलिस का मानना है कि ईव टीचिंग की शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी तो हालात में बदलाव भी जरूर नजर आएगा।
किसी भी लड़की के साथ छेड़छाड़ होती थी या मोबाइल पर फोन करके परेशान किया जाता था तो पहले वह अधिकतर लोकलाज के डर से पुलिस थाने में जाने से हिचकती थी। ऐसे मामलों में शिकायत के लिए सरकार ने हेल्पलाइन 1091 को शुरू की तो इसको लेकर बेटियों में जागरूकता आई। उन्होंने मनचलों के खिलाफ आवाज उठाना शुरू कर दिया। इसका ही असर दिखाई देने लगा है। ईव टीजिंग के मामले में लड़कियां बेझिझक हेल्पलाइन पर अपनी शिकायत दर्ज करा रही हैं। इसमें सबसे ज्यादा सोनीपत की बेटियों ने आवाज उठाई है। यहां से जून 17 में सबसे ज्यादा 854 बेटियों ने शिकायत दर्ज कराई। इनमें से ज्यादातर मामलों में पुलिस के चेतावनी देने पर ही मनचले मान गए। ऐसे भी मामले आए, जिनमें पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी। सोनीपत के बाद रोहतक की 803 बेटियों ने 1091 पर शिकायत दर्ज कराई है। गुरुग्राम की 678 बेटियों ने कॉल करके अपनी पीड़ा बताई। मेवात से सबसे कम 18 बेटियों की शिकायत दर्ज हुई है। पंचकूला से 27 और पलवल से 50 शिकायत दर्ज कराई गई हैं।
विज्ञापन

इस तरह रहा शिकायतों का ग्राफ
जिला मई जून
मेवात 25 18
पंचकूला 50 27
पलवल 45 50
करनाल 91 66
यमुनानगर 52 72
रेवाड़ी 77 91
सिरसा 103 94
कैथल 155 112
फतेहाबाद 197 143
अंबाला 175 152
हिसार 258 226
जींद 293 248
भिवानी 283 294
कुरुक्षेत्र 275 252
फरीदाबाद 263 258
नारनौल 440 296
पानीपत 341 343
झज्जर 436 423
गुरुग्राम 813 678
रोहतक 821 803
सोनीपत 638 854
पहले लड़कियां ईव टीजिंग के मामलों में शिकायत करने से डरती थीं, लेकिन अब वह हिम्मत दिखा रही हैं। पुलिस के लिए अच्छा है, क्योंकि लड़कियों से छेड़छाड़ करने के अलावा मोबाइल पर कॉल करके परेशान करने वालों की शिकायत पुलिस के पास आएगी तो उन पर कार्रवाई हो सकेगी। इसके लिए लड़कियों का जागरूक होना जरूरी है। वह हेल्पलाइन नंबर 1091 पर कॉल करके शिकायत दर्ज जरूर कराएं। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी और उससे हालात जरूर बदलते दिखाई देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अश्विन शैणवी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed