फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   मुरथल यूनिवर्सिटी में 27 तक कर सकेंगे आवेदन

मुरथल यूनिवर्सिटी में 27 तक कर सकेंगे आवेदन

Tue, 13 Jun 2017 05:31 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
मुरथल यूनिवर्सिटी में 27 तक कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल ने स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में आवेदन की तिथि 12 जून से बढ़ाकर 27 जून तक कर दी है। वहीं सुपर न्यूमेरी सीट का लाभ लेने के लिए लड़कियां वेबसाइट पर जाकर अपडेट कर सकती हैं। विश्वविद्यालय ने प्रवेश परीक्षा व काउंसिलिंग की तिथि में कोई बदलाव नहीं किया है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने बताया कि यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम नौ जून को आया था। ऐसे में वहां के विद्यार्थियों को डूअल डिग्री पाठ्यक्रम में आवेदन करने के लिए मात्र तीन दिन का समय मिला था। इसलिए आवेदन की अंतिम को तिथि 15 दिन बढ़ा दिया गया है, ताकि यूपी के विद्यार्थियों को भी आवेदन के लिए पर्याप्त समय मिल सके। प्रो. टंकेश्वर ने बताया कि अगर किसी आवेदनकर्ता के फॉर्म में कोई त्रुटि रह जाती है तो वह विश्वविद्यालय को मेल भेज कर ठीक करा सकते हैं। विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश को लेकर परीक्षाओं का आयोजन विश्वविद्यालय में तीन से छह जुलाई के बीच होग। परीक्षा कंप्यूटर के माध्यम से आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्नातकोत्तर में प्रवेश लेने के लिए पहली फिजिकल काउंसिलिंग 19 जुलाई को प्रारंभ होगी, जबकि दूसरी फिजिकल काउंसिलिंग 24 को व तीसरी एक अगस्त को की जाएगी। अगर कुछ सीट खाली रह जाती हैं तो चौथी काउंसिलिंग 10 व पांचवीं 15 अगस्त को की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed