फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   80 beneficiaries got their documents checked at the camp.

Sonipat News: शिविर में 80 लाभार्थियों ने कराई दस्तावेज की जांच

Sat, 14 Mar 2026 07:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 14 Mar 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
80 beneficiaries got their documents checked at the camp.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से नगर पालिका ने शनिवार को कार्यालय परिसर में विशेष शिविर का आयोजन किया। नपा सचिव प्रदीप खर्ब की देखरेख में लगाए गए शिविर में 80 नागरिक दस्तावेजों की जांच कराने पहुंचे।
शिविर के दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों ने विधवा-वृद्धावस्था पेंशन और लक्ष्मी लाडो योजना से संबंधित आवेदनों की जांच की। पात्र लोगों के आवेदन मौके पर ही स्वीकार किए गए जबकि जिन आवेदकों के दस्तावेज अधूरे थे उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश देकर कागजात पूरे करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

नपा सचिव ने बताया कि सरकार की मंशा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि विधवा व वृद्धावस्था पेंशन जैसी योजनाएं जरूरतमंदों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करती हैं जबकि लक्ष्मी लाडो योजना बेटियों को आर्थिक सहयोग देने की दिशा में अहम कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांग नागरिकों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। नगर पालिका प्रशासन के अनुसार रविवार को दूसरे दिन भी कैंप जारी रहेगा ताकि अधिक से अधिक पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed