फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   8 corona patients found negative, back to home, discharge from hospital, sonipat

कैंसर मरीज होने के बावजूद बुजुर्ग महिला ने कोरोना से जीती जंग, 7 अन्य भी ठीक होकर घर पहुंचे

Mon, 11 May 2020 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
8 corona patients found negative,  back to home, discharge from hospital, sonipat
सोनीपत। जिले में अब कोरोना मरीज ठीक होने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के लिए सबसे ज्यादा राहत देने वाला यह रहा कि कैंसर मरीज होने के बावजूद बुजुर्ग महिला ने कोरोना को हरा दिया, जिनको सोमवार को छुट्टी दी गई। इसके अलावा जिले के सात अन्य मरीज भी सोमवार को ठीक होने पर अपने घर लौटे हैं, जिनमें रसोई के पुलिस कर्मी समेत तीन तो अस्पताल का वार्ड ब्वाय भी शामिल है। इस तरह से कोरोना के ठीक होने वाले मरीज 21 हो गए है और इस तरह जिले की रिकवरी 20 प्रतिशत हो गई है।
विज्ञापन

विकास नगर की रहने वाली कैंसर पीड़ित लक्ष्मी एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती थी, जहां उसकी जांच कराने पर वह कोरोना पॉजिटिव मिली थी। उसके बाद उनको मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां में भर्ती करा दिया गया था। कैंसर होने के साथ ही महिला की उम्र 60 वर्ष थी, जिससे उनके रिकवरी करने को लेकर हर कोई चिंतित था। लेकिन कैंसर पीड़ित महिला ने कोरोना को मात देकर रिकवरी की और अब वह पूरी तरह से ठीक होने पर मेडिकल कालेज से छुट्टी मिल गई है। इसके अलावा रसोई के रहने वाले दिल्ली पुलिस के जवान विजय की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली थी तो उसे मेडिकल कालेज खानपुर कलां भर्ती कराया गया था। उसके पड़ोस में रहने वाले एक युवक सोनू व महिला बबीता की जांच कराई गई तो वह भी कोरोना पॉजिटिव मिली। इसके बाद उनको भी मेडिकल कालेज भर्ती कराया गया और इन सभी को अब ठीक होने पर छुट्टी मिली है। पानीपत का रहने वाला सोनू नागरिक अस्पताल सोनीपत में वार्ड ब्वाय है, जिसकी जांच कराई गई तो वह कोरोना पॉजिटिव मिला था। वह भी उसी समय से मेडिकल कालेज में भर्ती था, जहां उपचार के बाद उसे भी छुट्टी मिली है। जटवाड़ा का रहने वाला अरुण आजादपुर मंडी में अकाउंटेंट है, जिसकी जांच कराने पर वह कोरोना पॉजिटिव मिला था। उसे भी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था जो अब ठीक होने पर छुट्टी देकर घर भेजा गया है। शहजादपुर की रीना भी जांच कराने पर पॉजिटिव मिली थी और अब उसे भी ठीक होने पर छुट्टी मिल गई है। इनके अलावा रोहतक के पाड़ा मोहल्ला की पूनम अपनी बेटी का उपचार कराने बीपीएस मेडिकल कालेज खानपुर कलां में गई थी, जहां उनकी जांच हुई तो पूनम कोरोना पॉजिटिव मिली थी। उसे सबसे कम समय में छुट्टी मिली है और इस तरह एक ही दिन में 8 मरीजों को ठीक होने पर छुट्टी दी गई है।
विज्ञापन

जिले में 20 प्रतिशत रिकवरी रेट, अब तेजी से बढ़ने की उम्मीद
जिले के 11 मरीज जिस तरह से दो दिन के अंदर ठीक होकर लौटे है, उससे रिकवरी रेट 20 प्रतिशत पर पहुंच गया है। जिस तरह से कोरोना पॉजिटिव मिल रहे है, उसी तरह अब मरीजों को छुट्टी मिल रही है। जिले में इस समय 21 मरीजों को छुट्टी मिल चुकी है और अब 86 मरीजों का उपचार चल रहा है। नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश छिल्लर ने बताया कि मरीज जल्द रिकवरी कर रहे है और उनको ठीक होते ही छुट्टी मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed