{"_id":"61c75474a64ac610253e0f96","slug":"7350-people-got-the-vaccine-today-45-places-will-be-vaccinated-sonipat-news-rtk633838198","type":"story","status":"publish","title_hn":"7350 लोगों को लगी वैक्सीन, आज 45 स्थानों पर होगा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7350 लोगों को लगी वैक्सीन, आज 45 स्थानों पर होगा टीकाकरण
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर महिला को वैक्सीन लगाती नर्स। संवाद
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की दस्तक के बाद सरकार की ओर से नियम कड़े कर दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से वैक्सीन लगाने की रफ्तार तेज कर दी गई है। शनिवार को क्रिसमस दिवस पर सरकारी अवकाश होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिलेभर में 37 स्थानों पर टीकाकरण हुआ। इस दौरान विभाग की ओर से 7350 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
इसके अलावा जो लोग अब भी वैक्सीन को लेकर अनदेखी कर रहे हैं, उन्हें जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम डोर टू डोर जाकर जागरूक कर रही है। विभाग की ओर से रविवार को 45 स्थानों पर टीकाकरण शिविर लगाए जाएंगे।
कोविशील्ड की 84 दिन, कोवाक्सिन की 28 दिन बाद लगवा सकते हैं दूसरी डोज
उपायुक्त ललित सिवाच ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन एवं स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार वैक्सीनेशन का पता लगाने के लिए दूसरी डोज के प्रमाण पत्र की हार्ड या सॉफ्ट प्रति व्यक्ति के पास होनी चाहिए। कोविशील्ड की दूसरी डोज 84 दिन और कोवाक्सिन की दूसरी डोज 28 दिन बाद लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
आज इन स्थानों पर लगाई जाएगी वैक्सीन
जिला नागरिक अस्पताल, ककरोई रोड स्थित वाल्मीकि मंदिर, महावीर कॉलोनी, गुड़मंडी स्थित अग्रसेन भवन, सेक्टर-14 स्थित कम्यूनिटी सेंटर, काली माता मंदिर, चिटाने वाली माता मंदिर, कच्चे क्वार्टर स्थित गुरुद्वारा, सेक्टर-15 स्थित जागृति धाम, रेलवे रोड स्थित नेहरू पार्क में टीकाकरण शिविर लगाए जाएंगे। इसके अलावा बढ़खालसा सीएचसी, एचएसआईआईडीसी राई के प्लॉट नंबर 164, खेड़ी दमकन, बिधल, लाठ, भैंसवाल कलां, आंवली, कटवाल, खानपुर, सराय नामदार खा, गामड़ी, रभड़ा, खरखौदा, सिसाना, बिधलान, खांडा, फरमाणा, बरोदा, बुटाना, मुंडलाना, जागसी, जवाहरा, मदीना, बनवासा, नागरिक अस्पताल गोहाना में भी शिविर लगाए जाएंगे।
गन्नौर क्षेत्र में आज यहां लगेंगे कैंप
गन्नौर स्थित कन्या मदरसा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गन्नौर, बीएसटी रोड स्थित डीएवी प्राइमरी विंग स्कूल, पांची रोड पर राठी नर्सिंग होम, गुमड़, गढ़ी केसरी, अगवानपुर व अहीर माजरा में वैक्सीन लगाई जाएगी।