{"_id":"5bc8cbc0bdec2269bd069c6d","slug":"71539886016-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा स्टीलर्स को आखिरी मैच में मिली जीत, दबंग दिल्ली को 34-31 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा स्टीलर्स को आखिरी मैच में मिली जीत, दबंग दिल्ली को 34-31 से हराया
Updated Thu, 18 Oct 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। स्पोर्ट्स स्कूल राई के अपने घरेलू मैदान पर लगातार हार झेल रही हरियाणा स्टीलर्स की टीम को वीरवार को यहां अपने आखिरी मैच में जीत नसीब हो गई। हरियाणा स्टीलर्स की टीम ने दबंग दिल्ली को 34-31 से हराया। हरियाणा स्टीलर्स के लिए विकास कंडोला ने सबसे ज्यादा 9 प्वाइंट जुटाए। वहीं दबंग दिल्ली के चंद्रण जीत 8 प्वाइंट जुटाने के बाद भी अपनी टीम को जीत की दहलीज तक नहीं लेकर जा सके।
हरियाणा स्टीलर्स ने मैच शुरू होते हुए अपना खाता खोलकर बढ़त ली, लेकिन उसकी यह बढ़त ज्यादा देर तक नहीं रह सकी। दबंग दिल्ली ने पहले हाफ के खत्म होने पर बढ़त बना ली और हरियाणा के 14 प्वाइंट के मुकाबले दिल्ली ने 16 प्वाइंट जुटा लिए थे। इस तरह हरियाणा के लिए परेशानी दिख रही थी। लेकिन दूसरे हाफ में हरियाणा की टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए प्वाइंट बढ़ाने शुरू किए और हरियाणा स्टीलर्स ने आखिर में 34-31 से मैच जीत लिया। इस तरह अपने घरेलू मैदान पर हरियाणा स्टीलर्स का सफर जीत के साथ खत्म हुआ।