फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   मंडी में पहुंचा 400 क्विंटल पीआर धान, दूसरे दिन भी खरीद को नहीं पहुंचे अधिकारी, किसानों में रोष

मंडी में पहुंचा 400 क्विंटल पीआर धान, दूसरे दिन भी खरीद को नहीं पहुंचे अधिकारी, किसानों में रोष

Wed, 03 Oct 2018 01:06 AM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
मंडी में पहुंचा 400 क्विंटल पीआर धान, दूसरे दिन भी खरीद को नहीं पहुंचे अधिकारी, किसानों में रोष
मंडी में पहुंचा 400 क्विंटल पीआर धान, दूसरे दिन भी खरीद को नहीं पहुंचे अधिकारी, किसानों में रोष
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। रोहतक रोड नई अनाज मंडी में दूसरे दिन भी पीआर धान की सरकारी खरीद नहीं हो सकी। वहां लगभग 400 क्विंटल पीआर धान लेकर किसान जरूर पहुंचे, लेकिन धान की खरीद करने के लिए दूसरे दिन भी कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। किसान व मंडी आढ़ती दिनभर अधिकारियों के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन अधिकारियों के नहीं आने पर किसानों व आढ़तियों ने रोष जताया। जिसके बाद किसान वापस लौट गए। वहां अधिकारियों पर किसानों व आढ़तियों ने लगातार दो दिन से परेशान करने का आरोप लगाया।
सरकार ने एक अक्टूबर से मंडियों में पीआर धान की खरीद करने का निर्णय लिया था। पीआर धान खाद्य आपूर्ति विभाग व हैफेड को खरीद करने के निर्देश दिए गए हैं। पीआर धान का समर्थन मूल्य 1750 रुपये प्रति क्विंटल तय किया हुआ है। सरकार की ओर से सोमवार को धान खरीद का दिन तय होने के कारण कई किसान मंडी में पहुंचे थे, लेकिन पहले दिन धान खरीदने कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा था। किसानों को उम्मीद थी कि दूसरे दिन अधिकारी जरूर पहुंचेंगे और इस कारण ही मंगलवार को दस किसान लगभग 400 क्विंटल धान लेकर मंडी में पहुंचे थे। किसानों को वहां खाद्य आपूर्ति या हैफेड का कोई अधिकारी नहीं मिला, जिनका किसान दिनभर इंतजार करते रहे। मंडी में अधिकारियों के नहीं आने पर किसानों व आढ़तियों ने एकत्रित होकर रोष जताया। साथ ही किसानों ने कहा कि अधिकारी किसानों को बेवजह परेशान कर रहे हैं। उनका धान खरीदने के लिए मंडी में कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी तक ने नहीं सुनी समस्या
मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन एवं आढ़ती संजय वर्मा ने कहा कि पहले दिन खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों से फोन पर बात की गई थी, लेकिन उनकी ओर से हैफेड पर बात टाल दी गई थी। जिसके बाद नोडल अधिकारी एसडीएम सोनीपत के पास शिकायत की गई, लेकिन उन्होंने किसानों व आढ़तियों की समस्या को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया। इस कारण ही अधिकारी मनमानी कर रहे है और वह धान खरीद के लिए नहीं पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीआर धान की खरीद करने के लिए दिन तय किए हुए है। हमारी ओर से सप्ताह में मंगलवार, वीरवार व शनिवार को धान खरीदा जाना है, लेकिन छुट्टी के कारण धान की खरीद नहीं हो सकी।
- कृपालदास, डीएम हैफेड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed