फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   ठेका सफाई कर्मचारी 45, काम कर रहे 1

ठेका सफाई कर्मचारी 45, काम कर रहे 1

Sat, 07 Jul 2018 01:00 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
ठेका सफाई कर्मचारी 45, काम कर रहे 1
ठेका सफाई कर्मचारी 45, काम कर रहे 18, उप चेयरपर्सन समेत पार्षदों ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। नप कार्यालय में ठेके पर लगे पार्षदों के परिजनों की जांच करने व उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर शुक्रवार को विपक्षी पार्षदों ने नप सचिव संजय यादव को लिखित में ज्ञापन सौंपा। पार्षदों ने जल्द से जल्द इस मामले को उजागर किए जाने की मांग भी की।
उप चेयरपर्सन राजेश पांचाल, पार्षद सुनील निंबड़िया, जगबीर पांचाल, सुजिता दांगी ने कहा कि नप ने एक साल के लिए सफाई का ठेका छोड़ रखा है। सफाई के लिए साल भर पहले अनुबंध आधार पर 45 सफाई कर्मचारी की नियुक्ति की गई थी। उन्होंने कहा कि इतने कर्मचारी होते हुए भी अधिकतर वार्डों में आज तक झाडू़ भी नहीं लगाई गई। गलियों के साथ नालियां अटी पड़ी है। यही कारण है कि सफाई करने वाले असली कर्मचारी 18 के लगभग ही है बाकी है 27 कर्मचारी पार्षदों के परिजन लगे हुए है। जबकि चेयरपर्सन को सफाई के लिए कहा जाता है तो वह हर वार्ड में सफाई बारी-बारी से कराने की बात कहकर बरगला रही है।
विज्ञापन

पार्षदों ने आरोप लगाया कि चेयरपर्सन की भाभी के अलावा अन्य पार्षदों के बेटे सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात है। इतना ही नहीं जो सिफारिश से भर्ती कराए गए है वह एसी में बैठकर कंप्यूटर का काम करते है। जो सफाई कर्मचारी का काम शहर में हाजिरी रजिस्टर में कर रहे है वह दूर शहरों में पढ़ाई तक करते है। उन्होंने कहा कि जो कार्य बैठक में पास होते है उनको शुरू कराने की बजाय दूसरे के कराए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पार्षदों ने उन्हें ठेके पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जांच को लेकर ज्ञापन सौंपा है। पार्षदों का आरोप है कि चेयरपर्सन के अलावा पार्षद के परिजन इसमें काम कर रहे है। जबकि वह एक दिन भी कार्यालय में नहीं आते है। वह सबका रिकॉर्ड मिलाकर मामले की जांच कर उच्च अधिकारियों को इसकी रिपोर्ट भेजें देंगे।
- संजय यादव, सचिव नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed