{"_id":"5a81eb7d4f1c1b3c718b46b9","slug":"71518463869-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केएमपी व केजीपी का अचानक निरीक्षण करने पहुंचे सीएम, बोले 31 मार्च तक कर देंगे चालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केएमपी व केजीपी का अचानक निरीक्षण करने पहुंचे सीएम, बोले 31 मार्च तक कर देंगे चालू
Updated Tue, 13 Feb 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केएमपी व केजीपी का अचानक निरीक्षण करने पहुंचे सीएम, बोले 31 मार्च तक कर देंगे चालू
-केएमपी व केजीपी के निर्माण से दिल्ली में जाम व प्रदूषण की समस्या होगी खत्म
-दिल्ली के अंदर नहीं जाना पड़ेगा, कई राज्यों के लिए बाहर से ही निकलेंगे वाहन
-सीएम ने लिंगानुपात में सुधार पर बढ़खालसा के ग्रामीणों को दी बधाई
-गांव की जमीन को अधिग्रहण से मुक्त करने पर ग्रामीणों ने किया सीएम का अभिनंदन
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि कुंडली- मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे और कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) पैरीफेरल-वे का निर्माण कार्य 31 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। इनका लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से कराया जाएगा। इसके लिए निर्माण कार्य की देखरेख में लगे अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इन दोनों के बनने से दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों को ट्रैफिक की समस्या से निजात मिलेगी। इसके साथ ही सीएम ने लिंगानुपात में सुधार के लिए बढ़खालसा में पहुंचकर ग्रामीणों को बधाई दी।
सीएम मनोहर लाल सोमवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे अचानक जीटी रोड स्थित केएमपी-केजीपी जुड़ाव बिंदु का निरीक्षण करने पहुुंचे गए। उन्होंने उपायुक्त व अन्य अधिकारियों से दोनों मार्गों के निर्माण कार्य को लेकर जानकारी मांगी। बढ़खालसा के सामने उन्होंने फ्लाईओवर के निकट मुख्य केंद्र बिंदु पर पहुंचकर समीक्षा की और अधिकारियों से उन्होंने प्रगति रिपोर्ट ली। सीएम ने कहा कि तय समय में इसका निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। केएमपी व केजीपी के निर्माण से दिल्ली में जाम व प्रदूषण की समस्या पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। दूसरे प्रदेशों के वाहनों को दिल्ली के अंदर जाने से निजात मिल जाएगी। पहले दिल्ली से होकर गुजरने वाले वाहन इनके निर्माण के बाद बाहर से ही निकल जाएंगे। जिससे दिल्ली जाम व प्रदूषण मुक्त हो जाएगी। इस दौरान सांसद रमेश कौशिक, राष्ट्रीय परिषद राज्य कृषि विपणन बोर्ड की चेयरमैन कृष्णा गहलावत, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव जैन, मोहनलाल बड़ौली, जिला पार्षद नंदकिशोर चौहान, निशांत छोक्कर, विरेंद्र चोटीवाला आदि मौजूद रहे।
बेहतर लिंगानुपात पर बढख़ालसा पहुंचकर दी बधाई
सीएम मनोहर लाल केएमपी-केजीपी के निरीक्षण के बाद बढ़खालसा गांव पहुंचे। यहां सीएम ने कहा कि इस ऐतिहासिक गांव के प्रति वह श्रद्धा रखते हैं। शहीद कुशाल सिंह के इस गांव को अब लिंगानुपात में सुधार के लिए भी जाना जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश की धरा से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का आगाज किया था। इसका सकारात्मक परिणाम दिख रहा है। प्रदेश में 1000 लड़कों पर 914 लड़कियां हैं। बढ़खालसा गांव में तो लड़कियों की संख्या 1000 से ऊपर है। उन्होंने कहा कि बेटियों को शिक्षित करने में आगे आए। यहां शिक्षण संस्थानों की कोई कमी नहीं है। शिक्षित बेटी तीन परिवारों को आगे बढ़ाती है। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया प्रतियोगिता में हरियाणा ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल किया है। उन्होंने बढ़खालसा में बेटियों के लिए 11 लाख रुपये भी दिए।
विज्ञापन
भूमि अधिग्रहण मुक्त करने पर जताया आभार
गांव बढ़खालसा व आसपास की जमीन को अधिग्रहण से मुक्त करने पर 13 गांवों के ग्रामीणों ने सीएम का अभिनंदन किया। यहां पहुंचने पर गांव की भरपाई देवी ने पुष्पगुच्छ भेंटकर व बुजुर्ग कंवल सिंह ने पगड़ी बांधकर उनका स्वागत किया।