फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   ऑप्रेशन से डिलीवरी कराने के नाम पर चिकित्सक ने मांगे छह हजार

ऑप्रेशन से डिलीवरी कराने के नाम पर चिकित्सक ने मांगे छह हजार

Thu, 18 Jan 2018 12:51 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
ऑप्रेशन से डिलीवरी कराने के नाम पर चिकित्सक ने मांगे छह हजार
ऑपरेशन से डिलीवरी कराने के नाम पर चिकित्सक ने मांगे छह हजार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। जिले के सामान्य अस्पताल डिलीवरी के मामले में लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। पिछले दिनों डिलीवरी के दौरान अलग-अलग मामलों में महिला व बच्चे की मौत और गोहाना के सामान्य अस्पताल में गेट पर ही गर्भवती के बच्चे को जन्म देने का मामला सामना आ चुका है। इतना ही नहीं प्रदेश सरकार भी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त डिलीवरी कराने का ढिंढोरा पीट रही है, लेकिन सोनीपत के नागरिक अस्पताल में ऑपरेशन से डिलीवरी कराने के नाम छह हजार रुपये मांगे गए हैं। महिला व उसके परिजनों का आरोप है कि महिला चिकित्सक को पैसे नहीं दिए तो उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डिलीवरी कराने की बात कहकर चिकित्सक ने रेफर कर दिया। पीड़ित महिला का आरोप है कि उच्च रक्तचाप होने के बावजूद एक सप्ताह से महिला चिकित्सक उसे परेशान कर रही है। तंग आकर महिला ने मामले की शिकायत उप सिविल सर्जन डॉ. आदर्श शर्मा को दी है। उन्होंने निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया है। साथ ही महिला ने अपनी शिकायत सीएम विंडो, स्वास्थ्य मंत्री, एसएसपी और डीजीपी को भी भेजी है।
ऋषिनगर निवासी सोनिया ने डिप्टी सीएमओ को दी शिकायत में बताया कि आर्थिक तंगी के कारण प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज नहीं करवा सकती। जिसके चलते वह नागरिक अस्पताल से इलाज करवा रही है। वह गर्भवती है और डिलीवरी का समय पूरा हो गया है। उसके बावजूद महिला चिकित्सक उसे एक सप्ताह से परेशान कर रही है। महिला चिकित्सक ने उसे बताया कि उसे ब्लड प्रेशर ज्यादा है और वह उसका इलाज नहीं कर सकते। उसने यह बताया कि छह साल पहले भी ऑपरेशन से उसके एक बेटी पैदा हुई थी। जिसके बाद दूसरी डिलीवरी होनी है। इतना ही नहीं महिला चिकित्सक ने ऑपरेशन से ही डिलीवरी होने की बात कही और इसके लिए छह हजार रुपये की मांग कर डाली। उन्होंने जब पैसे होने से मना किया तो उसके बाद जब भी वह डॉक्टर के पास गई उसके साथ बदतमीजी से पेश आई। छह हजार रुपये नहीं देने पर उसे खानपुर महिला मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि तंग आकर उसने उप सिविल सर्जन को शिकायत देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। ताकि भविष्य में किसी भी मरीज की जिंदगी के साथ खिलवाड़ न हो। उसने शिकायत की प्रति सीएम विंडो, स्वास्थ्य मंत्री, एसएसपी और डीजी को भी भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी डिलीवरी के नाम पर बदनाम हुए हैं अस्पताल
सामान्य अस्पताल में पिछले दिनों डिलीवरी के बाद बच्चे की मौत हो गई थी। मामले को लेकर सीएमओ को शिकायत दी गई थी। इतना ही नहीं मुरथल पीएचसी में डिलीवरी के बाद महिला को परिजन घर ले गए तो बाद में रक्तस्राव अधिक होने से उसकी मौत हो गई थी। गोहाना के सामान्य अस्पताल में भी एक महिला ने अस्पताल के गेट पर बच्ची को जन्म दिया था। परिजनों ने आरोप लगाया कि उसे समय पर दाखिल नहीं किया गया। वह उसे खानपुर ले जाने लगे तो गेट पर ही प्रसव पीड़ा होने पर महिला ने बच्ची को जन्म दिया था।

वर्जन
अस्पताल में डिलीवरी के लिए आई गर्भवती ने महिला चिकित्सक के खिलाफ पैसे मांगने की शिकायत दी है। डिलीवरी के नाम पर पैसे मांगने का आरोप लगाया है। मामले की निष्पक्षता से जांच कराई जाएगी। अगर किसी की गलती साबित हुई तो कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. आदर्श शर्मा, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed