{"_id":"59dfcdc04f1c1bc1678b5741","slug":"71507839424-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बसों से नहीं होगा हादसा, 10 मीटर पहले ही रुक जाएगी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बसों से नहीं होगा हादसा, 10 मीटर पहले ही रुक जाएगी बस
Updated Fri, 13 Oct 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टॉप बॉक्स
रोडवेज बसों से नहीं होगा हादसा, 10 मीटर पहले ही रुक जाएगी बस
या: प्री-कोलिजन सेफ्टी सिस्टम देगा सुरक्षित सफर की गारंटी
-परिवहन विभाग बसों में लगवाएगा प्री-कोलिजन सेफ्टी सिस्टम, ट्रायल के लिए चार बसों में लगाया
- एचआरईसी ने सेफ्टी सिस्टम के साथ सोनीपत, गुरुग्राम, नारनौल व चंडीगढ़ डिपो भेजी एक-एक बस
- ट्रायल पूरा होने पर प्रदेश के सभी डिपो की रोडवेज बसों में लगाया जाएगा यह सेफ्टी सिस्टम
फोटो 07- रोडवेज बस में लगे प्री कोलिजन सेफ्टी सिस्टम की जानकारी देते वर्क्स मैनेजर अजय दलाल।
प्रदीप कौशिक
सोनीपत।
अब हरियाणा रोडवेज की बसों में यात्रियों का सफर पूूरी तरह सुरक्षित होने वाला है। क्योंकि रोडवेज की सभी बसों में जल्द ही प्री-कोलिजन सेफ्टी सिस्टम लगाया जाएगा। सोनीपत में एचआरईसी (हरियाणा रोडवेज इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन) ने चार रोडवेज बसों में ट्रायल के तौर पर प्री-कोलिजन सेफ्टी सिस्टम लगाया है। इस सिस्टम से कोई वाहन के सामने आने पर 10 मीटर पहले ही बस के खुद ब्रेक लग जाएंगे। जिन बसों में ट्रायल के लिए यह सिस्टम लगाया गया है, उन बसों को सोनीपत, गुरुग्राम, नारनौल व चंडीगढ़ डिपो में भेजा गया है। ट्रायल सफल होने पर प्रदेश के सभी डिपो की रोडवेज बसों में यह सेफ्टी सिस्टम लगाया जाएगा।
रास्ते में वाहनों से टकराने पर रोडवेज बसें दुर्घटनाग्रस्त हो जाती हैं, जिससे जान-माल को नुकसान होता है। रोडवेज बसों में यात्रियों को सुरक्षित सफर कराने के लिए परिवहन विभाग जल्द ही सभी रोडवेज बसों में प्री कोलिजन सेफ्टी सिस्टम लगावाएगा। बसों में सेफ्टी सिस्टम लगाए जाने के बाद हादसों पर लगाम लग जाएगी।
प्री-कोलिजन सेफ्टी सिस्टम में कैमरा व रडार सेंसर है शामिल
बसों में एचआरईसी द्वारा लगाए गए प्री-कोलिजन सेफ्टी सिस्टम में कैमरा व रडार सेंसर लगा है जो ड्राइविंग को सेफ बनाती है। यह पूरा सिस्टम बस में आगे की तरफ इंजन के निचले साइड में लगाया जाएगा। सिस्टम लगने के बाद बस चलाते समय अगर चालक को नींद आ जाए तो सामने कोई वाहन होने पर 10 मीटर पहले ही बस के खुद ही ब्रेक लग जाएंगे। जिससे हादसा टल सकेगा। चालक के सामने स्टेरिंग के पास भी कैमरे को लगाया गया है। इस कैमरे के सहारे ही बस अड्डे से यह मॉनिटरिंग की जाएगी कि चालक बस को सही चला रहा है या नहीं।
विज्ञापन
वर्जन
हादसों से बचाने के लिए रोडवेज की चार बसों में विभाग की ओर से प्री-कोलिजन सेफ्टी सिस्टम लगाया है। इन बसों को ट्रायल के लिए प्रदेश के चार डिपो में भेजा गया है। ट्रायल सफल होने पर प्रदेश की सभी बसों में यह सेफ्टी सिस्टम लगाया जा सकेगा।
अजय दलाल, वर्क्स मैनेजर परिवहन विभाग