{"_id":"598225744f1c1b5e2d8b4713","slug":"71501701492-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनसो के स्थापना दिवस के लिए इनेलो नेताओं ने दिया न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनसो के स्थापना दिवस के लिए इनेलो नेताओं ने दिया न्योता
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
राई। सोनीपत में पांच अगस्त को होने वाले इनसो के स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर इनेलो नेताओं ने बुधवार को गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। हलका अध्यक्ष रामकिशन तुषीर ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा का स्तर लगातार गिर रहा है। यह गंभीर विषय है। स्कूलों से लेकर कॉलेजों तक कहीं पर भी शिक्षा की ठीक व्यवस्था नहीं है। इस समय प्रदेश में कहीं स्कूलों में समय पर किताबें नहीं पहुंच रहीं तो कहीं छात्रों को समय से वर्दियां नहीं दी जा रहीं। इनसो युवा अध्यक्ष रविंद्र सफियाबाद ने छात्र हित में किए जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इनसो छात्र सम्मेलन का आयोजन करेगा। इसकी अध्यक्षता मुख्य वक्ता के रूप में इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला करेंगे। उन्होंने सभी छात्रों से सोनीपत में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस मौके पर उनके साथ अशोक कौशिक, अजीत आंतिल, जेपी रेवली, ओमप्रकाश रसोई आदि मौजूद रहे।