{"_id":"5963d3204f1c1b200d8b45cc","slug":"71499714336-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी कट ऑफ लिस्ट कई कालेजों में जारी, खामियों की भरमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी कट ऑफ लिस्ट कई कालेजों में जारी, खामियों की भरमार
Updated Tue, 11 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। यूजी कोर्सों में जहां कई कालेजों में एडमिशन के लिए दूसरी कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी गई, वहीं कई कालेजों की लिस्ट रोक ली गई है। इससे विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ गई है और उनका एडमिशन का इंतजार बढ़ता जा रहा है। वहीं जिन कालेजों में लिस्ट जारी की गई है, उनमें गलतियों की भरमार है। इस कारण ही कुछ विद्यार्थियों के एडमिशन अटक गए है। वहीं विद्यार्थियों को सबसे ज्यादा बीएससी में एडमिशन के लिए जूझना पड़ेगा, क्योंकि बीएससी की सभी स्ट्रीम में कट ऑफ काफी ऊपर पहुंची है। ऑल इंडिया ओपन के लिए कट ऑफ लिस्ट ज्यादा ऊपर रखी गई है, जबकि एससी व बीसी के विद्यार्थियों के लिए कट ऑफ लिस्ट कुछ नीचे रहने के कारण एडमिशन की राह आसान रहेगी। बीए में जरूर विद्यार्थियों को आसानी से दाखिला मिल सकता है, क्योंकि इसके लिए कट ऑफ लिस्ट काफी नीचे पहुंची है।
कट ऑफ लिस्ट में मिली खामियां
जहां पहले जारी हुई कट ऑफ लिस्ट में खामियां थी, वहीं दूसरी लिस्ट में भी खामियां है। लिस्ट में ऐसे कई विद्यार्थी ऐसे हैं जो पात्र होते हुए उनके नाम शामिल नहीं किए गए। जिससे छात्रों में मायूसी छा गई। अगर किसी क्लास की कट ऑफ लिस्ट अधिकतम 70.6 से न्यूनतम 62.4 तक जारी की गई तो इसमें से अधिकतर कालेजों में 65 प्रतिशत अंक वालों के नाम गायब थे और उनका भी एडमिशन नहीं हो रहा था। इस कारण ही कॉलेजों ने ऐसे छात्रों के दस्तावेजों की जांच करने के बाद ऑफलाइन एडमिशन करने की बात कही है।
गोहाना में पोर्टल पर पहली सूची डालकर फिर हटाई
पहली कटऑफ लिस्ट वाले विद्यार्थियों के लिए रविवार को दाखिला लेने की अंतिम तिथि थी। लेकिन कई विद्यार्थियों को इसकी सूचना नहीं मिल पाई। ऐसे में शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को सोमवार सुबह लगभग 11 बजे तक दाखिले का मौका देने की बात कही। राजकीय पीजी गल्र्स कालेज गोहाना के पोर्टल पर शिक्षा विभाग ने सोमवार को सूची भी डाल दी। पोर्टल पर लिखा था कि विद्यार्थियों के दाखिलों के लिए ऑफ लाइन पेमेंट स्वीकार की जाए। कॉलेज प्रशासन की ओर से 11-12 छात्राओं की ऑफ लाइन पेमेंट वीकार भी कर ली। लेकिन बाद में शिक्षा विभाग ने पोर्टल से सूची हटा दी। इसके बाद इन विद्यार्थियों के दाखिलों पर संशय बन गया है। कॉलेज के अधिकारियों ने मोबाइल फोन पर मुख्यालय में कई बार संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इस तरह यह साफ नहीं हो रहा है कि ऐसे छात्राओं के दाखिले होंगे या नहीं।