फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   70 thousand bags were lifted after stopping purchase in the new grain market

Sonipat News: नई अनाज मंडी में खरीद बंद कर किया 70 हजार बैग का उठान

Thu, 07 Nov 2024 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 07 Nov 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
70 thousand bags were lifted after stopping purchase in the new grain market
फोटो 05- सोनीपत के गोहाना की नई अनाज मंडी में फसल का उठान करते मजदूर व रखे बैग। संवाद
सोनीपत/गोहाना। जींद रोड गोहाना स्थित नई अनाज मंडी में आढ़तियों ने बुधवार को मंडी बंद कर केवल फसल का उठान करवाया। किसी भी किसान की फसल की खरीद नहीं की गई। शाम तक करीब 70 हजार बैग का उठान किया गया। यहां अब तक 8.46 लाख क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। इसमें से मंडी में अभी भी करीब 74 हजार क्विंटल धान पड़ा हुआ था, जिससे किसानों को अपनी डालने की जगह तक नहीं मिल रही थी। फसल का उठान होने से अब वीरवार से किसानों को फसल उतारने के लिए पर्याप्त जगह मिल सकेगी।
विज्ञापन

गोहाना की नई अनाज मंडी में धान की खरीद होने के बावजूद करीब 1.50 लाख से अधिक बैग रखे हुए थे। उठान नहीं होने से किसानों को अपनी फसल उतारने के लिए जगह नहीं मिल पा रही थी। किसानों के सामने आ रही परेशानी को देखते हुए मंडी की तरफ से फसल के उठान के लिए आढ़तियों ने प्रत्येक बुधवार को अनाज मंडी में खरीद बंद रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

बुधवार को खरीद बंद रही और किसी भी किसान को गेट पास नहीं दिया गया। मंडी आढ़तियों का कहना है कि रात के समय भी मंडी में फसल का उठान किया जाएगा, ताकि वीरवार को मंडी में फसल उतारने के लिए किसानों को पर्याप्त जगह मिल सके। वहीं, मंडी में अब हाथ से कटाई का धान आना शुरू हो गया है, ऐसे में अब रोजाना 65 हजार क्विंटल धान की आवक हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 2.40 लाख मीट्रिक टन की हो चुकी खरीद
सोनीपत। खरीफ सीजन के अंतर्गत जिले में धान और बाजरा की आवक के साथ ही सुचारु रूप से खरीद की जा रही है। जिले में मंगलवार शाम तक 2,40,007 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। इनमें कॉमन धान 4002 मीट्रिक टन, ग्रेड-ए 1235 मीट्रिक टन, बासमती 59742 मीट्रिक टन, शरबती 24 मीट्रिक टन व 1509 किस्म 1,75,004 मीट्रिक टन शामिल है। जिले के सभी खरीद केंद्रों पर अब तक किसान 1660.3 मीट्रिक टन बाजरा लेकर पहुंचे हैं, जिसकी खरीद की जा चुकी है। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि धान व बाजरा की खरीद के लिए सभी तैयारियां की गई हैं। किसान के धान व बाजरे के एक-एक दाने को खरीदा जाएगा।
आढ़तियों की मांग पर प्रत्येक बुधवार को खरीद बंद कर दी गई है। बुधवार को धान की फसल का उठान किया जा रहा है। शाम तक करीब 70 हजार बैग का उठान किया गया है।

- सुरेश, सचिव, मार्केट कमेटी, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed