फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   7 lakh rupees in just 19 seconds by showing pistol in broad daylight from shopkeeper

दुकानदार से दिनदहाड़े पिस्तौल दिखाकर सिर्फ 19 सेकेंड में लूटे सात लाख रुपये

Mon, 17 Aug 2020 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
7 lakh rupees in just 19 seconds by showing pistol in broad daylight from shopkeeper
गोहाना में दुकान से नकदी लूटकर निकलते बदमाश। - फोटो : Sonipat
शहर में मुगलपुरा रोड स्थित टीटू धर्मशाला के पास तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े दुकानदार से पिस्तौल दिखाकर 7 लाख रुपये की नकदी लूट ली। बाद में बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। दुकानदार आईसक्रीम व बिस्कुट के थोक विक्रेता हैं। दुकान के अंदर आए दो बदमाशों ने महज 19 सेकेंड में वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलने के बाद शहर थाना प्रभारी महिपाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

शहर में मुगलपुरा कालोनी निवासी दीपक कुमार ने टीटू धर्मशाला के पास गिरधर ट्रेडिंग कंपनी और अमूल आईसक्रीम पार्लर के नाम से दुकान कर रखी है। दीपक कुमार आईसक्रीम के थोक विक्रेता हैं। शनिवार और रविवार को बैंकों की छुट्टी थी। शुक्रवार से रविवार तक तीन दिन में जितने रुपये आए दीपक को सोमवार को उन्हें खाते में जमा कराना था। वह सोमवार सुबह रुपयों को बैग में डालकर दुकान पर पहुंच गए। इसी बीच सुबह 11 बजकर 35 मिनट पर एक बाइक दुकान के बाहर रुकी। बाइक पर तीन युवक सवार थे। दो युवक दुकान के अंदर आ गए और उनका साथी बाइक को स्टार्ट किए बाहर खड़ा रहा। दोनों युवकों ने अपने चेहरे कपड़े से ढक रखे थे। एक युवक ने दीपक पर पिस्तौल तान दी और दूसरा काउंटर की तरफ गया और वहां से रुपयों से भरा बैग उठा लिया। इसके बाद दोनों अपने तीसरे साथी के साथ बाइक पर बैठ कर फरार हो गए। वारदात के समय दुकान पर दीपक के साथ उनका भतीजा सतीश व एक अन्य युवक मौजूद था। सूचना मिलने पर शहर थाना के प्रभारी महिपाल और समता चौकी से हरेंद्र अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी को खंगाला। पुलिस ने सीसीटीवी की डीवीआर को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महज 19 सेकेंड में दिया लूट की वारदात को अंजाम
बदमाशों ने महज 19 सेकेंड में लूट की वारदात को अंजाम दिया है। दुकान में लगे सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद हो गई है। बदमाश 11 बजकर 35 मिनट 35 सेकेंड में दुकान में आते दिखाई दे रहे हैं। एक बदमाश अंदर आते ही दीपक के सामने खड़े युवक की कमर पर हाथ रखकर उसे दीपक की तरफ ले जाता है और पिस्तौल निकालकर दीपक पर तान देता है। इसी बीच उसका साथी सीधा दीपक के पास काउंटर में जाकर बैग उठाकर बाहर आ जाता है। वह बैग लेकर 11 बजकर 35 मिनट 54 सेकेंड पर बाहर निकल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले से रेकी करने का शक
शक जताया जा रहा है कि बदमाशों ने पहले से ही दीपक व दुकान की रैकी कर रखी थी। वह जानते थे दो दिन का कैश दीपक के पास है। वह सीधा दुकान में आए और कैश लेकर चले गए। चेहरे पर कपड़ा बंधा होने के चलते उनकी पहचान को मुश्किल हो रही है।

दुकानदार दीपक कुमार ने शिकायत दी है कि तीन बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर उससे सात लाख रुपये लूट लिए हैं। शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द उनका पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा। मामले में गहनता से जांच के साथ ही क्षेत्र अन्य सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।
- महिपाल, प्रभारी शहर थाना गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed